गंभीर की गैरमौजूदगी में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम कोच के तौर पर मैदान में उतरे

नई दिल्ली 
शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां टीम को इंग्लिश टीम के खिलाफ 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम के साथ हेड कोच गौतम गंभीर भी इंग्लैंड गए थे, लेकिन मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें भारत वापस लौटना पड़ा। गंभीर की गैरमौजूदगी में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण टीम की तैयारियों की देखरेख के लिए अंतरिम कोच के तौर पर मैदान में उतरे हैं।

'रेवस्पोर्ट्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मण को हेडिंग्ले टेस्ट के लिए जिम्मेदारी संभालने को कहा है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख लक्ष्मण भारत की अंडर-19 टीम के यूनाइटेड किंगडम के एक महीने के दौरे से पहले ही लंदन में हैं। ऐसे में वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं। गंभीर कब टीम से जुड़ेंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में सहायक कोच सीतांशु कोटक, मोर्ने मोर्केल और रेयान टेन डोएशेट ने अस्थायी रूप से कोचिंग का कार्यभार संभाल लिया है।
 
इंट्रा-स्क्वाड मैच खेल रही है टीम इंडिया
टीम इंडिया बेकेनहैम में इस समय ट्रेनिंग ले रही है और इंडिया ए के खिलाफ इंट्रा-स्क्वाड मैच खेल रही है। इंट्रा-स्क्वाड मैच की बात करें तो इंडिया ए के लिए सरफराज खान ने जोरदार शतक जड़ा। उन्हें इस शतक के दम पर सिलेक्टर्स की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले मैच में दोहरा शतक बनाया था।

20 जून से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज
टीम इस मैच के बाद लीड्स के लिए रवाना होगी, जहां 20 जून से पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। टीम इंडिया इस सीरीज के साथ ही इंग्लैंड में 18 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाने का सूखा खत्म करना चाहेगी। भारत ने आखिरी बार इंग्लैंड की धरती पर साल 2007 में जीत हासिल की थी, जब टीम ने राहुल द्रविड़ की अगुवाई में इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था।

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी