न्यूजीलैंड के सपोर्ट में शोएब अख्तर और शोएब मलिक भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को टिप्स देने लगे

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की चर्चा हर तरफ है। इस बीच पाकिस्तान के दो दिग्गज कीवी टीम के समर्थन में उतर गए गए हैं। शोएब अख्तर और शोएब मलिक भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को टिप्स देने लगे हैं। शोएब अख्तर और शोएब मलिक का कहना है कि भारत को इस मैच में न्यूजीलैंड से तगड़ी टक्कर मिलने वाली है। दोनों पाकिस्तानी दिग्गजों ने एक तरह से भारत के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

कहा-सैंटनर जीतना चाहते हैं
शोएब अख्तर और शोएब मलिक ने चर्चा की है कि न्यूजीलैंड की टीम किस तरह से भारत के खिलाफ बाजी मार सकती है। शोएब अख्तर ने कहाकि न्यूजीलैंड को भूल जाना चाहिए कि आप कमतर टीम हैं। आपको भूल जाना चाहिए कि आप अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहाकि सैंटनर को अपनी टीम पर भरोसा है। मैंने उनके अंदर यह देखा है। एक कप्तान के तौर पर वह खिताब जीतना चाहते हैं। अख्तर ने कहाकि गेम ऑन है।

रोहित को बताया बड़ी चुनौती
शोएब अख्तर ने कहाकि न्यूजीलैंड की टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोहित शर्मा होंगे। उन्हें रोहित शर्मा को पॉवरप्ले के अंदर खामोश रखना होगा। अख्तर ने कहाकि रोहित पहले 10 ओवरों में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को निशाना बनाएंगे। ऐसे में बतौर कप्तान सैंटनर की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाएगी। अख्तर ने कहाकि आपको सही वक्त पर सही चीज करनी होगा। आपको बल्लेबाजों के हमलों पर लगाम लगानी है। हालांकि उन्होंने माना कि भारत यहां पर 70-30 से आगे है।

भारत के पक्ष में सभी चीजें
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सभी चीजें भारत के पक्ष में हैं। चाहे कंडीशंस की बात करें, टीम की मजबूती की बात करें, स्थानीय सपोर्ट की बात करें या कुछ और। हालांकि इन सारी बातों के बावजूद भारत ही ट्रॉफी उठाएगा यह तय नहीं है। वजह सामने न्यूजीलैंड की टीम है, जो हर मायने में भारत को टक्कर देने का माद्दा रखती है। न्यूजीलैंड ने साल 2000 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में मात देकर खिताब जीता था। इसके बाद से उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं रही है।

admin

Related Posts

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

चेन्नई  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जीत के बावजूद पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का शिकंजा कसता नजर आ रहा है. टीम…

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

 चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-7 में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन