आईपीएल 2025 में एक या दो नहीं, बल्कि 13 दिन आयोजित होगी ओपनिंग सेरेमनी, BCCI बना रही प्लान

नई दिल्ली
अक्सर आईपीएल के किसी भी सीजन के पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होती है, लेकिन इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की प्लान कुछ अलग है। आईपीएल को 18 साल होने जा रहे हैं और इस अवसर पर बीसीसीआई सिर्फ आईपीएल 2025 के पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं करेगी, बल्कि आईपीएल के इस सीजन में जिस भी स्टेडियम में पहला-पहला मैच होगा, उस पहले-पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी।

बीसीसीआई दुनिया के प्रमुख फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के 18 साल के समापन के उपलक्ष्य में सभी 13 स्थलों पर विशेष समारोह आयोजित करेगी। आईपीएल 2025 का सेलिब्रेशन पूरे सत्र के दौरान जारी रहेगा, जिसमें हर एक स्टेडियम में पहले मैच की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी, जिसमें प्रमुख कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने स्पोर्टस्टार को बताया, "हम टूर्नामेंट में और अधिक रंग भरना चाहते थे, ताकि हर जगह के दर्शक उद्घाटन समारोह का लुत्फ उठा सकें। हम हर जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हम राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों की एक लाइन-अप बनाने की योजना बना रहे हैं।"

IPL 2025 की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगी। ये मैच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे मुकाबले से पहले एक ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी। इसकी पुष्टि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी सीएबी के चेयरमैन स्नेहाशीष गांगुली ने की है। उन्होंने कहा है कि इस मैच की टिकटों की डिमांड काफी ज्यादा है और लंबे समय के बाद कोलकाता में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी होगी।

केकेआर वर्सेस आरसीबी मैच से पहले 35 मिनट का शानदार उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री दिशा पटानी के परफॉर्म करने की संभावना है। इस कार्यक्रम में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और अन्य गणमान्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है। स्नेहाशीष ने उद्घाटन समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा, "यह एक बड़ा मैच है, जिसके लिए टिकटों की मांग बहुत अधिक है। ईडन गार्डन्स में लंबे समय के बाद उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है।"

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी