ईरान के मिसाइल हमले का असर, अबू धाबी में भारतीय समेत दो नागरिकों की मौत

विदेश 

अबू धाबी मीडिया ऑफिस के अनुसार गुरुवार को मिसाइल के मलबे से हुई घटना में मारे गए दो लोगों में एक भारतीय नागरिक शामिल है। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। UAE में मरने वाले लोगों की संख्या अब 11 तक पहुंच गई है।

मिसाइल के मलबे से एक भारतीय की मौत

अबू धाबी मीडिया ऑफिस के X पर एक पोस्ट में, अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए तीन लोग अमीराती, जॉर्डन और भारतीय नागरिक थे। बता दें कि युद्ध के मौजूदा दौर में खाड़ी क्षेत्र में नागरिकों पर हुए सबसे गंभीर हमलों में से एक इसे माना जा रहा है।

जानकरी के अनुसार, यह घटना स्वेहान स्ट्रीट पर हुई। जब ईरानी हमले को UAE की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। इस दौरान एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोक लिया गया।

रोकी गई मिसाइलों का मलबा जब सड़क पर गिरा तो उसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

UAE आने वाले खतरों के लिए पूरी तरह तैयार : रक्षा मंत्रालय

UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बुधवार तक 166 लोग घायल हुए थे। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि हवाई सुरक्षा प्रणाली ने अब तक कुल 357 बैलिस्टिक मिसाइलों, 15 क्रूज़ मिसाइलों और 1,815 ड्रोन को रोका है। वहीं आगे आने वाले खतरों का मुकाबला करने के लिए वे लोग पूरी तरह से तैयार है।

IRGC ने बड़े पैमाने पर की थी हमले की तैयारी

युद्ध के 27वें दिन ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल से इजरायल पर हमला किया। जिसका निशाना इजरायल का मिलिट्री कमांड कंट्रोल सेंटर और साथ ही डेड सी के दक्षिण में उसके परमाणु इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी इंडस्ट्रीज थी। यह हमला शुक्रवार की सुबह किया गया।

इससे पहले मारे गए नौ लोगों में सशस्त्र बलों के तीन सदस्य शामिल हैं। UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अब तक पाकिस्तानी, नेपाली, बांग्लादेशी और फिलिस्तीनी नागरिकता वाले छह लोग भी मारे गए हैं। इसके अलावा UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार बुधवार को हवाई सुरक्षा तंत्र ने 357 बैलिस्टिक मिसाइलों, 15 क्रूज मिसाइलों और 1,815 UAVs को निशाना बनाया था। बुधवार तक कुल 166 लोग घायल हुए थे।

इसमें लोगों को मामूली से लेकर गंभीर चोटें लगी थी। घायलों में UAE, मिस्र, सूडान, इथियोपिया, फिलीपींस, पाकिस्तान, ईरान, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, अज़रबैजान, यमन, युगांडा, इरिट्रिया, लेबनान, अफगानिस्तान, बहरीन, कोमोरोस, तुर्की, इराक, नेपाल, नाइजीरिया, ओमान, जॉर्डन, फिलिस्तीन, घाना, इंडोनेशिया, स्वीडन और ट्यूनीशिया के नागरिक शामिल थे।

 

admin

Related Posts

बंडी संजय के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, तेलंगाना HC ने गिरफ्तारी रोकने की मांग ठुकराई

 हैदराबाद केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भगीरथ को एक बड़े कानूनी मामले में हाई कोर्ट से झटका लगा है. तेलंगाना हाई कोर्ट ने पॉक्सो (POCSO) कानून के…

सुप्रीम कोर्ट में बदला कार्यप्रणाली का तरीका, स्टाफ को मिली वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब सुप्रीम कोर्ट में भी दिखाई देने लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए आदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 2 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ