IIFA Award 2025 Jaipur में होगा IIFA Award, भजनलाल सरकार जोरों-शोरों से तैयारी

जयपुर

राजधानी जयपुर में तीन दिवसीय आइफा-25 का आयोजन 7 से 9 मार्च तक जयपुर में होगा। इस आयोजन के माध्यम से राजस्थान पर्यटन की वैश्विक ब्रांडिंग और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में नई पहचान बनाने की उम्मीद है। इस ऐतिहासिक इवेंट के लिए सरकार 50 करोड़ रुपए का योगदान करेगी।

राज्य सरकार का बड़ा कदम
राजस्थान सरकार, पर्यटन और एंटरटेनमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों की आशा है कि इस ग्लोबल इवेंट में भागीदारी से राज्य में फिल्म सिटी और बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स को आमंत्रित किया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

आयोजन के लिए बजट का विवरण
आइफा-2025 के आयोजन पर कुल 150 करोड़ रुपए का खर्च प्रस्तावित है। इसमें से राज्य सरकार 50 करोड़, पर्यटन विभाग 30 करोड़ और रीको 20 करोड़ रुपए प्रदान करेगा। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन विभाग और रीको इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

ग्लोबल ब्रांडिंग का नया अध्याय
पर्यटन विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार है जब राजस्थान सरकार किसी ग्लोबल इवेंट में इतनी सक्रियता से भागीदारी कर रही है। इस आयोजन के दौरान देश-दुनिया के फिल्मी सितारे जयपुर आएंगे।

ये उम्मीदें भी
-बड़े फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर इस आयोजन में शामिल होंगे, जिससे फिल्म सिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स प्राप्त होने की उम्मीद है।

-जयपुर समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर बड़ी फिल्मों की शूटिंग के प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।
-फिल्म सिटी और शूटिंग हब बनने से युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे।

-नवंबर से प्रत्येक वीकेंड पर सेलिब्रिटी राजस्थान आएंगे, जिससे पर्यटन की ग्लोबल ब्रांडिंग में मदद मिलेगी।

आयोजन की मॉनिटरिंग कर रहे प्रमुख अधिकारी
भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान
दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री
रवि जैन, पर्यटन सचिव
वीपी सिंह, पर्यटन आयुक्त

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य