मॉडल्स जैसी खूबसूरती पानी है तो करें ऐसा

जब भी आप किसी मॉडल को देखती हैं तो मन में एक ही सवाल उठता है कि इनमें और हमारी पर्सनैलिटी में कोई ज्यादा फर्क नहीं, फिर भी ये हमसे अलग क्यों दिखती हैं। ये भी वही मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, जो हम करती हैं या फिर जिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यह विज्ञापन करती हैं, हम उन्हें खरीद कर इस्तेमाल करती हैं फिर भी जब देखो ये मॉडल्स हमेशा अलग-सी ही नजर आती हैं।

बात केवल यह नहीं कि वे कौन-सा ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, परंतु यह जानना बहुत जरूरी है कि वे अपने मेकअप के लिए कौन सी ट्रिक इस्तेमाल करती हैं। मॉडलिंग ग्लैमर का फील्ड है, जहां हर समय खूबसूरत एवं प्रैजैंटिंग दिखना बेहद जरूरी होता है, सो हर मॉडल अपने हिसाब से ही मेकअप करती है और इसके लिए वह पूरी तरह से डैडीकेटेड रहती है। उनके मेकअप टिप्स को सीखने एवं फॉलो करने के बाद आप भी उनके जैसी दिख सकती हैं।

डार्क एवं लाइट मेकअप कांबीनेशन
मॉडल्स के चेहरे या उनकी तस्वीरों को ध्यान से देखेंगी तो पता चलेगा कि कोई भी मॉडल जब अपने लिप्स पर डार्क मेकअप करती है, तो वह चेहरे पर हल्का मेकअप रखती है। जब चेहरे पर मेकअप डार्क होता है, तो वे होंठों पर नैचुरल कलर की लिपस्टिक को इस्तेमाल करती हैं। यही नहीं वे अपने चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए थोड़ा सा कंसीलर इस्तेमाल करती हैं, जिस से उनका चेहरा उभर कर सामने आता है।

कंसीलर के दो शेड
मॉडल्स हमेशा कंसीलर के दो शेड्स इस्तेमाल करती हैं। इस से मेकअप की लुक अच्छी आती है। लाइट कंसीलर को आंखों के पास लगाएं तथा डार्क कंसीलर को चेहरे के बाकी हिस्सों पर अप्लाई करें। इससे आपके चेहरे पर काफी नैचुरल लुक आएगी, जो आपकी खूबसूरती को अलग पहचान देगी।

ड्रामैटिक और सिडक्टिव लिप्स
आपने हमेशा देखा होगा कि मॉडल्स के लिप्स बहुत आकर्षक दिखते हैं। यदि आप भी ऐसे ही लिप्स चाहती हैं, तो सबसे पहले लिप्स पर कंसीलर लगाएं, उसके बाद ही लिपस्टिक अप्लाई करें। आप चाहें तो रैड पैंसिल लाइनर से आऊटिंग दे सकती हैं। रैड कलर की लिपस्टिक ज्यादा हॉट दिखती है।

भरे हुए लिप्स
होंठों की वास्तविक शेप से हट कर लाइनिंग करना और उसके बाद होंठों पर ग्लॉसी लिपस्टिक लगा कर उन्हें निखारना ही भरे हुए लिप्स वाला मेकअप कहलाता है। इस प्रकार लिप्स बड़े और हॉट दिखने लगते हैं।

स्मोकी आइका
आंखों का मेकअप करने से पहले बेस तैयार कर लें। इसके लिए लाइट कलर का फाऊंडेशन लें और इसे लगाएं। फिर हल्के ग्रे कलर के पैंसिल लाइनर से ऊपर से नीचे की ओर अप्लाई करें। बाद में इसे हल्के हाथों से स्मज कर लें। इससे स्मोकी लुक आती है। यह सब करने के बाद ही मस्कारा लगाएं।

बालों के लिए
रूखे बालों पर थोड़ी सी मात्रा में फेस क्रीम लगाने से उनमें चमक आ जाती है, जिससे बाल अच्छी तरह सैट हो जाते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    ₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

    भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

    चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

    किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई