अमेरिका नहीं छोड़ा तो ट्रंप वसूलेंगे करोड़ों का जुर्माना, अवैध प्रवासियों पर एक और मार, ताबड़तोड़ एक्शन लिए

वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार पद संभालने के बाद से ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति पर चलते हुए अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए ताबड़तोड़ एक्शन लिए हैं। ट्रंप प्रशासन ने ना सिर्फ हजारों प्रवासियों को सैन्य विमानों के जरिए डिपोर्ट कर दिया, बल्कि देश में उन पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है। इस बीच ऐसी खबरें आई हैं कि ट्रंप जल्द ही प्रवासियों को लेकर एक और बड़ी घोषणा कर सकते हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सरकार डिपोर्ट के आदेशों के बावजूद अमेरिका न छोड़ने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है।

रॉयटर्स द्वारा समीक्षा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने निर्वासन आदेश के तहत प्रवासियों पर प्रतिदिन 998 डॉलर तक का जुर्माना लगाने की योजना बनाई है। इसके मुताबिक अगर प्रवासी, तय समय सीमा तक अमेरिका छोड़ने में विफल रहते हैं तो भुगतान न करने पर उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फैसले को अमल में लाने के लिए ट्रंप 1996 के एक कानून का सहारा ले सकते हैं।

1 मिलियन डॉलर तक का जुर्माना
डोनाल्ड ट्रंप के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन योजनाओं पर चर्चा करने के लिए नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि ट्रंप प्रशासन यह जुर्माना पांच साल तक के लिए पूर्वव्यापी रूप से लागू कर सकती है। अगर यह योजना धरातल पर उतारी गई तो प्रवासियों पर 1 मिलियन डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने दी है चेतावनी
इससे जुड़े सवालों के जवाब में यू.एस. होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की प्रवक्ता ट्रिसिया मैकलॉघलिन ने एक बयान में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों को सेल्फ डिपोर्ट और देश छोड़ने के लिए एक मोबाइल ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है। मैकलॉघलिन ने आगे कहा कहा, "अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। उन्हें प्रति दिन 998 डॉलर का ​​जुर्माना भरना होगा।" विभाग ने 31 मार्च को एक सोशल मीडिया पोस्ट में जुर्माने की चेतावनी भी दी है।

  • admin

    Related Posts

    भारत का कड़ा संदेश, UNSC में पाकिस्तान की आतंक नीति पर जमकर बरसा भारत

    नई दिल्ली भारत ने 2 दिन में दूसरी बार पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। वैश्विक मंचों पर भारत को उकसाने वाली बयानबाजियों से बाज न आने वाले पाकिस्तान को भारत…

    संकट के दौर में भारत की बड़ी डिप्लोमैटिक जीत, जयशंकर की नीति हुई हिट

    नई दिल्ली ईरान में होर्मुज संकट के बीच एक ऐसी खबर आई है, जो भारत को खुश करने वाली है. दरअसल ईरान में हिरासत में रखे गए 10 भारतीय नाविकों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 5 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान