फ्रीलान्स राइटर हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर आप फ्रीलान्स राइटर बनने की सोच रहे हैं तो इसका मतलब सिर्फ एक लैपटॉप खरीदना या एक भाषा के ऊपर बढ़िया कमांड होना ही नहीं है। ध्यान में रखने लायक कई ऐसी चीजें हैं जो आपका फायदा या नुकसान करवा सकती है। एक्सपर्ट एडवाइस के लिए आगे पढ़ें…

प्रोफेशनलिज्म:- एक लैपटॉप खरीदना और कुछ ब्लॉग लिखने से ही आप इस प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्र में टिके नहीं रह सकते। एक लेखक के पास तीन चीजें होनी चाहिए: एक ब्लॉग, एक प्रोफेशनल ईमेल अकाउंट और एक वेबसाइट। यह चीजें प्रोफेशनल होने के तौर पर आपके ऊपर किये जाने वाले भरोसे में इजाफा करती हैं और फैन्स, पाठकों और फॉलोअर्स के बीच जागरूकता लाती हैं। एक वेबसाइट और ईमेल आईडी के कारण आपके क्लाइंट्स आप तक पहुंच सकते हैं और आपको गंभीरता से ले सकते हैं।

खुद को सीमाओं से न बांधें:- अगर आप आगे बढ़ना और अनुभव पाना चाहते हैं तो अपने लेखन को खास क्षेत्रों तक सीमित न रखें। आपके पोर्टफोलियो में आपका विभिन्न क्षेत्रों में किया गया काम सामने आना चाहिए। पैसे और काम के मामले में ज्यादा सख्त न बनें लेकिन क्लाइंट्स को अपना फायदा भी न उठाने दें। अपने काम को कम कीमत पर न बेचें। अनुभव पाने के साथ साथ अच्छे मौकों को भी अपनाएं।

अपने स्किल्स की मार्केटिंग करें:- सोशल मीडिया में एक्टिव रहें, बिजनस कार्ड छपवायें और अपने काम का लोगों को पता चलने दें। आपको पुराने कॉन्टेक्ट्स के साथ नेटवर्किंग करने और नए कॉन्टेक्ट्स खोजने के लिए थोड़े एफर्ट्स करने पड़ेंगे। अपनी विजिबिलिटी को बढाने के लिए यह जरूरी है।

अपनी वेबसाइट रजिस्टर करवाएं:- ऐसी कई वेबसाइट्स हैं जहां आप खुद को रजिस्टर करवाकर अपना पोर्टफोलियो अपलोड कर सकते हैं ताकि आपके क्लाइंट्स आपको आसानी से खोज सकें। कुछ ऐसे ही पोर्टल्स हैं: फ्रीलांसर.इन, एलांस.कॉम, ओडेस्क.कॉम आदि।

 

admin

Related Posts

UPSC अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड पर, 24 मई को प्रीलिम्स एग्जाम

नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित 'सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026' में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए…

पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी रिजल्ट घोषित: 91.23 फीसदी स्टूडेंट्स सफल, मिनटों में डाउनलोड करें मार्कशीट

कलकत्ता  नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले 7.10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। वेस्ट बंगाल काउंसिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी