धोनी करेंगे ये कमाल तो हो जाएगा बेड़ा पार, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है

नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। 5 बार की चैंपियन इस टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम लगातार इतने मैच हारी है। वहीं इन 5 में से तीन हार तो उन्होंने चेपॉक के गढ़ में मिली है। ऐसा भी पहली बार हुआ है जब एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके ने हार की हैट्रिक लगाई हो। ऋतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद लगा था कि नए कप्तान एमएस धोनी के साथ सीएसके की किस्मत पलट जाेगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार, 11 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ उन्हें 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद उनके पास प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 1 में जीत मिली है। उनको अभी इस सीजन में 8 और मैच खेलने हैं। अगर सीएसके इन 8 में से 7 मुकाबले जीतने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 16 अंक हो जाएंगे और आईपीएल के इतिहास में देखा गया है कि 16 अंक के साथ अकसर टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती है। वहीं अगर चेन्नई 8 के 8 मैच जीतने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 18 पॉइंट्स हो जाएंगे, फिर तो निश्चित उन्हें नॉकआउट राउंड में जगह मिल जाएगी।

कैसा रहा CSK vs KKR मैच?
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके निर्धारित 20 ओवर में 103 रन ही बोर्ड पर लगा पाई। आखिरी कुछ ओवरों में शिवम दुबे (31) ने कुछ रन बना दिए जिस वजह से टीम 100 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। केकेआर ने इस स्कोर को 10.1 ओवर में 8 विकेट रहते चेज किया। सुनील नरेन ने 44 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 13 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

admin

Related Posts

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-59 में शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. लखनऊ के भारत रत्न…

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

मुंबई  विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ वनडे खेलते हैं, वह टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. उनको लेकर अक्सर चर्चा होती है कि क्या वह 2027…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 2 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत