ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल किया जारी, भारत और पाकिस्तान को फिर होगा हाई वोल्टेज मुक़ाबला

नई दिल्ली 
इंग्लैंड में अगले साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खबर यह है कि भारत और पाकिस्तान को फिर से एक ही ग्रुप में रखा गया है, और इन दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच महामुक़ाबला 14 जून को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण होगा, जो 12 जून 2026 से शुरू होगा। पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में आयोजित होगा।

अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट
इस बार कुल 12 टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा महिला टी20 टूर्नामेंट बना देगा। सभी टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत और पाकिस्तान को जगह दी गई है। शेष दो टीमें बाद में क्वालीफायर के ज़रिए तय होंगी। ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज हैं। यहां भी दो टीमें ग्लोबल क्वालीफायर के माध्यम से जुड़ेंगी।

सेमीफाइनल और फाइनल की तारीखें
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, हर टीम अपने ग्रुप की अन्य सभी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। ग्रुप स्टेज के बाद टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 30 जून, दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-पाक मैच पर होगी सभी की नज़र
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें आपस में अब सिर्फ ICC या ACC टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आती हैं, जिससे इन मुकाबलों का रोमांच और महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस बार जब ये दोनों टीमें 14 जून को टकराएंगी, तो खेलप्रेमियों की नज़रें सिर्फ इसी मैच पर टिकी होंगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल
12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन (D/N)
13 जून: क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड
13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड
13 जून: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, रोज बाउल (D/N)
14 जून: क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर, एजबेस्टन
14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन
16 जून: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, रोज बाउल
16 जून: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर, रोज बाउल (D/N)
17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले
17 जून: भारत बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले
17 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (D/N)
18 जून: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले (D/N)
19 जून: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर, रोज बाउल (D/N)
20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर, रोज बाउल
20 जून: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, रोज बाउल
20 जून: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले (D/N)
21 जून: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल
21 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, ओल्ड ट्रैफर्ड
23 जून: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल
23 जून: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल
23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले (D/N)
24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड(D/N)
25 जून: भारत बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड
25 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल (D/N)
26 जून: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड (D/N)
27 जून: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल
27 जून: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल
27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल (D/N)
28 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर, लॉर्ड्स
28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स
30 जून: सेमीफाइनल 1, द ओवल
2 जुलाई: सेमीफाइनल 2, द ओवल (D/N)
5 जुलाई: फाइनल, लॉर्ड्स

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी