ऐसी कहानियां चुनना चाहती हूं जो मुझे सचमुच प्रेरित करे : सई मांजरेकर

मुंबई,

 अभिनेत्री सई मांजरेकर कहना हैं कि अपनी उम्र को ध्यान में रखते हुए वह अपने करियर में धीमी रफ़्तार अपनाना चाहती हैं और ऐसी कहानियां चुनना चाहती हैं जो उन्हें सचमुच प्रेरित करे। सई मांजरेकर ने महज़ 16 साल की उम्र में अपना अभिनय सफर शुरू किया था। अब 23 की उम्र में वह साफ सोच और धैर्य के साथ आगे बढ़ रही हैं। उनके लिए ज़्यादा फिल्में करना ज़रूरी नहीं है, बल्कि ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनना ज़रूरी है जो उनके दिल और कला से मेल खाते हों।

सई मांजरेकर ने कहा, “मैंने बहुत कम उम्र में काम शुरू किया और इन सालों में सीखा कि सही प्रोजेक्ट चुनना ज़्यादा काम करने से कहीं बेहतर है। मुझे अपनी कैलेंडर भरने की जल्दी नहीं है। इस दौर में मैं वही काम करना चाहती हूं जो मुझे उत्साहित करे, ऐसे रोल निभाना चाहती हूं जो मुझे चुनौती दें और मुझे कलाकार के तौर पर निखारें। मेरे लिए ज़रूरी है कि हर प्रोजेक्ट मुझे अपनी कला को गहराई से दिखाने का मौका दे और कुछ नया पेश करने का अवसर भी। मेरा मानना है कि जब आप जुनून से काम करते हैं, तो उसका असर अपने आप दिखता है। इसलिए मैं सही मौके का इंतज़ार करना पसंद करूंगी बजाय जल्दबाज़ी में गलत फैसले लेने के।”

हिंदी और रीजनल सिनेमा की अलग-अलग कहानियों का हिस्सा रह चुकीं सई का मानना है कि अभिनय का असली मज़ा तभी है जब आपकी कहानी दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक बस जाए। इसलिए वे लगातार ऐसे स्क्रिप्ट्स तलाश रही हैं जो उन्हें सीमाओं से बाहर निकलकर किरदार निभाने और अर्थपूर्ण सिनेमा में योगदान देने का अवसर दें।

 

  • admin

    Related Posts

    आपत्तिजनक वीडियो पर कार्रवाई तेज, Arjun Kapoor को कोर्ट से राहत, टेक कंपनियों पर शिकंजा

    नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को बड़ी राहत देते हुए उनके व्यक्तित्व अधिकारों को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। अदालत ने अपने आदेश…

    कियारा को पसंद नहीं आया यश संग इंटीमेट सीन, मेकर्स से सीन हटाने की मांग

    मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच के तालमेल को लेकर चर्चा में हैं. मां बनने के बाद कियारा एक बार फिर बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई