बस्तर हाट घूमने निकले पति-पत्नी और बेटे की मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

जगदलपुर.

शहर के आमागुड़ा चौक में मंगलवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की रहने वाली अनिता ने कुछ वर्ष पहले ओडिशा निवासी गुरुबंधु से शादी की थी। इनका आठ साल का बच्चा त्रिनाथ भी था। मंगलवार को दंपति बाइक पर जगदलपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर नयामुण्डा गए थे। इसके बाद पूरी फैमिली हाईवे पर स्थित बस्तर हाट घूमने के लिए गई थी। सभी आगे-पीछे जा रहे थे। कुछ लोग ऑटो में गए तो कुछ लोग लिफ्ट लेकर आमागुड़ा चौक पर जाकर अपने बाकी के रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे। दंपति जैसे ही आमागुड़ा चौक के पास पहुंचकर जगदलपुर की ओर मुड़ रहे थे, तभी आमागुड़ा चौक के पास बस्तर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया। घटना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस से लेकर यातायात विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना के तत्काल बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

admin

Related Posts

एक्सपायरी खाद्य सामग्री पर सख्ती: खाद्य विभाग की कार्रवाई में कई दुकानों की खुली पोल

खैरागढ़. जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान के दौरान व्यापक कार्रवाई देखने को मिली, जिससे अस्पताल कैंटीन संचालकों से लेकर किराना दुकानदारों तक हड़कंप…

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम: कोरवा बसाहटों में पेयजल संकट खत्म करने 113 हैंडपंप और बोरवेल होंगे तैयार

अम्बिकापुर. जिले के सुदूर एवं पहाड़ी कोरवा बसाहटों में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब इन क्षेत्रों में कुल 113 हैंडपंप एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल