WTC फाइनल की मेजबानी! ICC ने इस देश को दी 2031 तक की इजाजत, भारत को नहीं मिली, जल्द होगा अधिकारिक ऐलान

नई दिल्ली
भारत ने हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को होस्ट करने की इच्छा जताई थी। मगर भारत की उम्मीदों को अब तगड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, रिपोर्ट्स हैं कि आईसीसी अगले तीन संस्करण के लिए इंग्लैंड को ही होस्टिंग राइड्स देने का मन बना चुका है। इसा अधिकारिक ऐलान आईसीसी जुलाई में होने वाले वार्षिक सम्मेलन में कर सकता है। बता दें, अभी तक WTC के तीन फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड ने ही की है। तीसरा फाइनल इस समय क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इससे पहले भारत ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में ही WTC का फाइनल खेला था।
 
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) एक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तैयार है, जो उसे 2031 तक चलने वाले अगले तीन संस्करणों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल की मेजबानी करने की अनुमति देगा। द टेलीग्राफ के अनुसार, आईसीसी से जुलाई में होने वाले अपने वार्षिक सम्मेलन में इंग्लैंड के मेजबानी अधिकारों की पुष्टि करने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईसीबी को आईसीसी से मौखिक पुष्टि मिल चुकी है। भारत ने डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी में रुचि दिखाई थी और इस मामले पर हाल ही में आईसीसी की कई बैठकों में चर्चा हुई थी। हालांकि, न्यूट्रल टेस्ट मैचों के लिए भी बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने की अपनी क्षमता के लिए प्रसिद्ध इंग्लैंड पसंदीदा विकल्प के रूप में उभरा है।

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी WTC 2025 के फाइनल में मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों की खूब भीड़ उमड़ी है। इस नए समझौते के साथ, इंग्लैंड WTC के पहले छह फाइनल की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इंग्लैंड में WTC फाइनल कराने की कई वजह है। एक तो मेजबान टीम के फाइनल में ना होने के बावजूद फैंस मैदान पर मैच देखने पहुंचते हैं। इसके अलावा जून की विंडो में मेजबानी के लिए इंग्लैंड से बेहतर मौसम कहीं नहीं है।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल