राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी टीम ने कई गलतियां की और वह अपने प्लान को भी अच्छे से अमल में भी नहीं ला पाए: श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी टीम ने कई गलतियां की और वह अपने प्लान को भी अच्छे से अमल में भी नहीं ला पाए। हालांकि उनका मानना है कि यह हार का झटका टूर्नामेंट की शुरुआत में उनके लिए अच्छा है ताकि वह आगामी मैचों में सुधार कर सके। बता दें, पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 की पहली हार का स्वाद शनिवार 5 अप्रैल की रात चखा, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 50 रनों से धूल चटाई। आरआर ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 155 रन ही बना सकी।

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स की हार पर कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, मैं 180-185 के आसपास के स्कोर के बारे में सोच रहा था। इसका पीछा करना अच्छा होता, हम अपने प्लान्स को लागू नहीं कर पाए। मुझे खुशी है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में ही यह गलती हो गई। यह एक अच्छी पिच थी, गेंद थोड़ी पकड़ रही थी और हम उन्हें ज्यादा गति नहीं दे रहे थे।"

टीम की गलतियों पर कप्तान बोले, “मुझे लगा कि हम धीमा खेलकर पार्टनरशिप बना सकते थे, लेकिन इस खेल से बहुत कुछ सीखने को मिला। आज ओस नहीं थी जैसा कि हमने अनुमान लगाया था, लेकिन मुझे लगता है कि हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाने और वीडियो देखने की जरूरत है जहां हम अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ प्रदर्शन नहीं कर पाए। हमने बैक टू बैक विकेट भी खो दिए, जो आदर्श नहीं था क्योंकि नए बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं है।”

जहां पंजाब के सभी बल्लेबाज फेल हुए वहीं नेहाल वडेरा ने 61 रनों की शानदार पारी खेली, उनको लेकर अय्यर ने कहा, "नेहल दबाव में शानदार थे। उन्होंने कुछ समय लिया और फिर गेंदबाजों पर हावी होने में सक्षम थे, स्थिति का अधिकतम लाभ उठाया। टूर्नामेंट की शुरुआत में आपको जगाने के लिए थोड़ी सी हिचकी की आवश्यकता होती है। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि यह हार अच्छी होगी और हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाने की आवश्यकता होगी।”

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी