6.50 लाख के डोडा पोस्त के साथ 1.40 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, तस्करों की धरपकड़

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सीमा संकल्प चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत राजियासर थाना व सूरतगढ़ शहर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 1.40 करोड़ की हेरोइन और 6.50 लाख का डोडा पोस्त बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि राजियासर थाना प्रभारी एसआई सुखजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान कालुसर ऐटा रोही क्षेत्र से गुजर रही एक स्विफ्ट कार को रोककर पूछताछ की गई। कार सवार व्यक्ति संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह के आधार पर जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर रखा गया 43 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया। आरोपियों की पहचान आईदान राम उर्फ आदूराम (35) पुत्र जस्साराम, निवासी गोविंदपुरा डांवरा और भवानी सिंह (19) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी तरड गोल ढाणियां, गोविंदपुरा डांवरा दोनों जिला जोधपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से जब्त डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत 6 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।

सूरतगढ़ शहर थाना पुलिस ने पकड़ी हेरोइन
सूरतगढ़ शहर थाना पुलिस के एसआई नगेंद्र सिंह ने टीम के साथ गश्त के दौरान चुना रोड, सूरतगढ़ में कार्रवाई करते हुए चनविंद्र सिंह (30) पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी गांव 6 एमएसआर, थाना अनूपगढ़ को 280 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इस अवैध मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए है। मामले की आगे की जांच राजियासर थानाधिकारी सतीश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चनविंद्र सिंह के विरुद्ध पहले से ही थाना अनूपगढ़ व रायसिंहनगर में विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के नेटवर्क और मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है।

  • admin

    Related Posts

    ‘दागी-निर्दोष अलग नहीं हो सकते’, राजस्थान SI भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला सही ठहराया

    जयपुर राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चयनित उम्मीदवारों को राहत देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने इस संबंध में दायर विशेष अनुमति याचिकाओं…

    लश्कर आतंकी के खुलासे के बाद जयपुर में सख्ती, 73 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

     जयपुर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी उमर हासिम उर्फ खरगोश के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जयपुर में एक साल तक रहने के खुलासे के बाद से राजधानी में हड़कंप मच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई