बहराइच में जुमे पर हेलीकॉप्टर से निगरानी, मस्जिदों के आस पास भारी पुलिस बल तैनात, सूनी है सड़कें

बहराइच
बहराइच में बवाल के बाद जुमे की नमाज को लेकर शहर जिले भर में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। सड़कें सूनी हैं। मस्जिदों के आस पास भारी पुलिस बल तैनात है। डीआईजी व एसपी स्वयं पूरे लाव लश्कर के साथ भ्रमण कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। अभी तक सब कुछ शांति पूर्वक चल रहा है। महसी के महराजगंज में शुक्रवार दोपहर नमाज के समय हेलीकाप्टर से निगरानी हो रही है।

महसी के महराजगंज में हुई हिंसा के पांच आरोपितों के गुरुवार को गिरफ्तार होने व पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो लोगों के होने के बाद से बने दहशत और तमाम आशंकाओं के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस की ओर से जुर्म के नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह से ही देवी पाटन रेंज के डीआईजी व एसपी पूरे लाव लश्कर के साथ विभिन्न इलाकों व संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। अभी तक सब कुछ शांति पूर्ण तरीके से चल रहा है। कहीं किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। नमाजी मस्जिदों को प्रस्थान कर रहे हैं।
 

गोंडा पुलिस भी अलर्ट, इलाकों में पुलिस के जवानों की गश्त जारी

उधर, पड़ोसी जिला गोंडा में भी पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। सिपाही से लेकर थानेदार तक क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। जुमे की नमाज को लेकर को गुरुवार रात को एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में गश्त कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए है। जुमे में खासतौर पर अलग-अलग हिस्से में अफसरों ने फोर्स तैनाती करवाई है। लोकल इंटेलीजेंस इकाई को भी रात से सक्रिय कर दिया गया है। जुमे की नमाज के दौरान शुक्रवार को सुबह से पुलिस जिलेभर में अलर्ट मोड में रही। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहे। नमाज को देखते हुए मस्जिदों के अलावा विभिन्न स्थानों पर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। एसपी विनीत जायसवाल ने स्वयं मोर्चा संभाल रखा था। उन्होंने कोतवाली नगर क्षेत्र के कस्बे का भ्रमण किया।

भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
संवेदनशील इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी चौकसी शुरू हो गई है। भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने का अफसरों ने निर्देश दिया है।

admin

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर सीएम योगी ने अरण्य समागम का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने वीर बच्चों को किया सम्मानित  सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर अरण्य समागम का किया शुभारंभ  प्रदर्शनी का अवलोकन किया सीएम ने, उत्कृष्ट करने वाले कर्मचारियों व…

CM योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन समारोह में लिया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय