टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर अक्षर पटेल, उनकी जगह लिया गया नया खिलाड़ी

 नई दिल्ली
भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी के कारण भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के शेष दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. अक्षर ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 में हिस्सा नहीं लिया था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार, 15 दिसंबर को पुष्टि की कि वह सीरीज के आगे किसी भी मैच में नहीं खेलेंगे.

स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अक्षर ने इस सीरीज में आखिरी बार दूसरे टी20 में खेला था, जहां उन्हें बल्लेबाजी के लिए नंबर 3 पर प्रमोट किया गया था. हालांकि, अक्षर मुश्किल हालात में भारत को उबार नहीं सके और टीम को मुल्लांपुर में 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

बीमारी के चलते बाहर हुए अक्षर

अक्षर पटेल को 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक माना जा रहा है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. उनकी बीमारी ऐसे अहम समय पर आई है, जब भारतीय टीम प्रबंधन टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है. हालांकि, जब तक यह बीमारी गंभीर या लंबे समय तक रहने वाली नहीं होती, तब तक इससे अक्षर के चयन पर असर पड़ने की संभावना कम है.

इस खिलाड़ी को मिली जगह

बंगाल के शाहबाज अहमद को अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. शाहबाज़, जिन्होंने मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक चार विकेट लिए हैं, लगभग अक्षर जैसे ही (लाइक-टू-लाइक) विकल्प माने जा रहे हैं. यह लेफ्ट-आर्म स्पिनर इस समय घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

क्या प्लेइंग इलेवन में अक्षर की जगह कुलदीप खेलेंगे?

अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में कुलदीप यादव को तीसरे टी20आई की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. लेग स्पिनर कुलदीप ने पारी के अंतिम ओवरों में दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवरों में सिर्फ 117 रनों पर रोकने में अहम भूमिका निभाई.

अभिषेक शर्मा ने इस लक्ष्य को आसान बना दिया और पावरप्ले में भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. अभिषेक की 18 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई, लेकिन मेज़बान टीम ने 15.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया.

टी20आई सीरीज के आखिरी दो मुकाबले लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे. तीन मैचों के बाद भारत सीरीज में 2-1 से आगे है. अब तक सीरीज के तीनों मुकाबले एकतरफा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने भी इस बात को स्वीकार किया और कहा कि प्रोटियाज़ टीम इस सीरीज में बने रहने के लिए दबाव की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी