व्यक्ति ने 112 पर फोन करके बताया मेरा घरवालों से झगड़ा हुआ है में फांसी लगाने जा रहा हु, मात्र 6 मिनट में पुलिस ने बचा ली जान

मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने 112 पर फोन करके बताया कि उसका अपने परिवार के साथ झगड़ा हुआ है और वह तंग आकर फांसी लगाने जा रहा है। इस सूचना के तुरंत बाद, पुलिस ने अपनी सुझबूझ का इस्तेमाल करते हुए मात्र 6 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को आत्महत्या करने से बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई की। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि संकट के समय में पुलिस की तत्परता कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है। युवक की जान बचाने के लिए पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सभी ने सराहना की।
 
दरअसल, मामला यह है कि युवक का संपत्ति को लेकर अपने परिवार से विवाद चल रहा था। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर आत्महत्या करने का फैसला लिया। शख्स ने फांसी लगाने से पहले 112 पर फोन कर बताया कि उसका अपने परिवार के साथ संपत्ति को लेकर झगड़ा हुआ है। अब वह फांसी लगाने जा रहा है। यह कहकर उसने फोन काट दिया। उसने फोन पर ना ही अपने गांव का नाम बताया और ना ही घटनास्थल का नाम बताया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने फोन कॉल करने वाली की लोकेशन के हिसाब से तत्काल कार्रवाई करते हुए इस घटना को पीआरवी 0584 को दे दिया।  मेरठ में एक परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ। एक बेटा नाराज था जिसने UP 112 को कॉल किया और कहा कि परिजनों से झगड़ा हुआ है, मैं फाँ~सी लगाकर मर रहा हूँ। ना जनपद का नाम बताया और ना ही घटनास्थल, और कॉल काट दिया।
   
इस घटना को देखते हुए पीआरवी कर्मी लोकेशन और घटनास्थल की जांच में जुटाने में लग गए। पीआरवी कर्मी ने बिना देर लगाए मात्र 6 मिनट के अंदर ही घटनास्थल का पता लगा कर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने घर के अंदर झांककर देखा तो युवक लिंटर में रस्सी बांधकर फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। हालंकि इस दौरान युवक जीवित था। इसके बाद युवक को दो पुलिसकर्मियों ने अपने ऊपर उठा लिया, इसके बाद परिजनों की मदद से हंसिए से रस्सी को काटकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस तरह से पुलिस की सुझबूझ से शख्स की जांन बच गई।

SP का बयान
मेरठ के एसपी सिटी, आयुष विक्रम सिंह, ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर तुरंत अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने युवक की जान बचा ली और उसे थाने लाया गया। युवक को पूछताछ के बाद डॉक्टर के पास भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि मात्र 6 मिनट के भीतर पीआरवी की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई, जो उनकी तत्परता का प्रमाण है।

 

admin

Related Posts

CM योगी का माफियाओं को खुला संदेश- यूपी में अब दहशत नहीं, कानून का राज चलेगा

 मऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ जिले के मधुबन स्थित गांधी मैदान में आयोजित विकास जनसभा के मंच से विपक्ष और माफियाओं पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने मां…

अब्दुल्ला आजम को बड़ा कानूनी राहत, सजा रद्द होने के बाद रिहाई पर टिकी नजरें

लखनऊ  समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान अभी जेल में बंद है. पर अब्दुल्ला के लिए एक अच्छी खबर आई है. MP/MLA सेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी