जिला जेल में 273 बंदियो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञ भी रहे उपस्थित

 

अनूपपुर

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुरश्रीमती माया विश्वलाल की उपस्थिति में, जिला जेल अनूपपुर में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जिला न्यायाधीश श्री नरेन्द्र कुमार पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती चौनवती ताराम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विनोद कुमार वर्मा, न्यायाधीश श्री बॉबी सोनकर, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री ब्रजेश पटेल, जेल अधीक्षक श्री इन्द्रदेव तिवारी, की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
         कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला  चिकित्सालय की  स्वास्थ्य परीक्षण टीम द्वारा महिला एवं पुरूष बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें बंदियों का ब्लड प्रेशर, शूगर, टी.बी., एच.आई.व्ही., कैंसर, की जांच हेतु ब्लड सेम्पल लिए गए। साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, कुष्ठ सलाहकार, जनरल मेडिशन, सर्जीकल विशेषज्ञ, एनॉटामी, एवं नर्सिंग ऑफिसर्स द्वारा बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
        स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मेंसिविल सर्जन डॉ श्रीमती एस बी अवधिया, जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ एस सी राय,स्त्री रोग विशेषज्ञ श्रीमती अल्का तिवारी, मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. एन.पी. मांझी, नेत्र रोग विशेष डॉ. जे.के. सारीवान, सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. साकेत कौशिक, दंत चिकित्सक डॉ. अंजली सिंह राठौर, जनरल मेडिसिन डॉ. ओजसिंह, पैथोलॉजी डॉ. आदित्य जायसवाल, एनॉटानी डॉ. प्रवीण कुमार भारती, कुष्ठ सलाहकार डॉ. शिवेन्द्र द्विवेदी, नर्सिंग ऑफीसर प्रभा सिंह राठौर, सरिता तिवारी, प्रियंका बसेने, पिंकी चौधरी, फार्मासिस्ट विपिन कुमार, लेब टेक्निशियन भाईलाल पटेल एवं मिथलेश राठौर की भूमिका उल्लेखनी रही।
 शिविर में 273 बंदियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पैनल लायर एवं लीगल एड डिफेंस के अधिवक्तागण द्वारा विधिक जानकारी तथा बंदियों को उनके प्रकरण की यथा स्थिति से अवगत कराया गया।

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

    भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की समय पर…

    परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

    भोपाल परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की कृषि सखियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इन्हें बीज सखी के रूप में स्थापित करने के लिये प्रशिक्षित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी