प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग की हुई मौत, सिरफिरे ने थाने में घुसकर मारी थी गोली

 रीवा
 सतना जिले के जैतवारा थाने में एक सिरफिरे ने थाने में घुसकर प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों को शॉर्ट एनकाउंट में पकड़ लिया है।

प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को इलाज के लिए पहले रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने के बाद भी यहीं उनका इलाज होता था, जब स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें दिल्ली रेफर किया गया।

प्रधान आरक्षक को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले के जैतवारा थाना परिसर स्थित बैरक में प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने वाले आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोटर थाना छेत्र स्थित ईंट भट्ठे के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
आरोपी की तलाश में जुटी थी दस पुलिस टीमें

जानकारी के अनुसार, अच्छू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दस अलग-अलग टीमों को सर्चिंग में लगाया था। बीती रात लगभग ढाई बजे टिकुरी-अकौना मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास उसकी मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस दल आगे बढ़ा, अच्छू ने एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि मिश्रा ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता रात में ही अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
नशे का आदि है आरोपी

पुलिस के अनुसार, अच्छू गौतम एक सिरफिरा और सनकी अपराधी है जिसे दहशत फैलाने की सनक थी। पूर्व में वह बदखर स्थित एक पेट्रोल पंप में सैकड़ों लीटर पेट्रोल फैलाकर सिगरेट पीता पाया गया था। वह नशे का आदी है और अपने घर को भी आग लगा चुका है, जिससे डरकर उसकी दादी घर छोड़ चुकी है।पुलिस के लिए अच्छू को पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि वह न सिर्फ बेखौफ था बल्कि निर्दोष लोगों के बीच छिपा बैठा था। पुलिस ने बिना किसी आम नागरिक को नुकसान पहुंचाए उसे पकड़ने के लिए पूरी योजना के साथ कार्रवाई की। सूचना मिलने पर एक ओर से कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा और दूसरी ओर से रामपुर थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने अपनी-अपनी टीमों के साथ घेराबंदी की। मुठभेड़ के बाद जब आरोपी घायल हुआ, तब मौके पर मौजूद जवानों ने उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और हथियारों की आपूर्ति के स्रोत की जांच कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

    भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

    इंदौर मेट्रो के लिए एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर

    भोपाल  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई