हिजबुल्लाह के सूत्रों द्वारा हसन नसरल्लाह को एक गुप्त स्थान पर दफनाया गया, मौत के बाद भी इजरायल का खौफ

हिजबुल्लाह
इजरायल के हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ को अस्थायी रूप से दफन किया गया है। हिजबुल्लाह के करीबी सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को हसन नसरल्लाह को एक गुप्त स्थान पर दफनाया गया। संगठन को डर था कि अगर सार्वजनिक तौर पर दफनाया गया तो इजरायल इस बड़े अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को निशाना बना सकता है। 27 सितंबर को हसन नसरल्लाह को हवाई हमले में मारने के बाद इजरायल लगातार लेबनान में हमले कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक नसरल्लाह को तब तक के लिए अस्थाई जगह पर दफनाया गया है जब तक कि परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं। जैसे ही इजरायल के साथ चल रहा युद्ध किसी परिणाम पर पहुंचेगा उसके बाद नसल्लाह को पूरे सम्मान के साथ एक सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद दफनाया जाएगा।

अमेरिका से की थी अंतिम संस्कार तक इजरायल को रोकने की मांग
रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह की तैयारी नसरल्लाह को सम्मान के साथ एक बड़े सार्वजनिक समारोह के दौरान दफनाने की थी। लेकिन लेबनान में जारी इजरायली बमबारी के दौरान यह कार्यक्रम संभव नहीं था। नसरल्लाह के अंतिम संस्कार को सम्मानपूर्वक करने के लिए हिजबुल्लाह ने लेबनानी अधिकारियों के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका से मांग की थी कि वह गारंटी दे कि अंतिम संस्कार के दौरान इजरायल किसी भी प्रकार का कोई हमला नहीं करेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका ने ऐसी किसी भी प्रकार की गारंटी देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद हिजबुल्लाह की मौजूदा लीडरशिप ने नसरल्लाह को अस्थाई रूप से दफनाने का फैसला किया।

एक हफ्ते से अंतिम संस्कार के इंतजार में था नसरल्लाह
हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत पिछले हफ्ते 27 सितंबर को इजरायली हवाई हमले में हो गई थी। एक हफ्ते से हिजबुल्लाह की तरफ से नसरल्लाह को दफनाने का इंतजाम किया जा रहा था लेकिन इजरायल की तरफ से जारी बमबारी के बीच संगठन का सबसे बड़ा डर यही था कि अगर बड़े स्तर पर नसरल्लाह का अंतिम संस्कार किया गया तो उसके लाखों समर्थक उसकी एक झलक देखने के लिए सड़कों पर आ जाएंगे और ऐसे में इजरायली एयर फोर्स आसानी से उन सभी पर हमला कर सकती है। इसलिए इस्लाम के शिया पंथ का पालन करने वाले नसरल्लाह को शिया मुस्लिम रीति रिवाजों के जरिए अस्थाई रूप से दफन करने का फैसला लिया गया।

शिया मुस्लिम रीति रिवाज ऐसे अस्थायी दफनाने का प्रवाधान करते हैं, जब किसी विशेष परिस्थिति में उचित तरीके से अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता या व्यक्ति की इच्छा के अनुसार उसे नहीं दफनाया जा सकता है तो फिर ऐसे अस्थाई तौर पर दफनाया जाता है।

admin

Related Posts

तेल संकट-युद्ध के बावजूद भारत मजबूत: IMF ने बढ़ाया विकास दर का अनुमान

नई दिल्ली. वैश्विक तनाव और ईरान-अमेरिका युद्ध जैसे हालात के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय संस्था IMF (International Monetary Fund)…

भारत-अमेरिका के बीच हाई-लेवल कॉल: पाकिस्तान मुद्दे पर PM मोदी ने ट्रंप से की लंबी बातचीत

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बात हुई है। यह बातचीत करीब 40 मिनट तक हुई है। पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 4 views
4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 2 views
ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार