देशभर के गांव-गांव और कॉलोनियों में हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाया जाएगा : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूरे भारत में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि गांव-गांव और कॉलोनियों में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाया जाएगा. उन्होंने तारीख का ऐलान भी कर दिया. इसका रजिस्ट्रेशन फरवरी 2025 से शुरू होगा.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से ऐलान किया है कि उनके पास कुछ श्रद्धालुओं ने बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने का प्रस्ताव रखा था, जो उन्होंन स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि पूरे भारत में गांव-गांव और कॉलोनियों में हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाया जाएगा. यह भक्त मंडल हिंदुओं की रक्षा का काम करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी 2025 में इसका गठन किया जाएगा और 20 से 26 फरवरी तक बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने के लिए सदस्यों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इस भक्त मंडल में सभी समाज के लोग शामिल हो सकते हैं.

सोशल मीडिया के माध्यम से भेजा संदेश

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स है. इसी के चलते उन्होंने साल 2024 में इस बात का ऐलान कर दिया है कि साल 2025 में गांव-गांव व हर इलाके में बागेश्वरधाम भक्त मंडल बनाया जाएगा. यह भक्त मंडल धार्मिक आयोजनों में किस प्रकार से भाग लेगा? इसका खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि हिंदुओं की रक्षा के लिए यह भक्त मंडल काम करेगा.

हिंदुओं को एक करने के लिए यात्रा निकल चुके हैं धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री कुछ समय पहले हिंदुओं को एक करने के लिए यात्रा भी निकल चुके हैं. इस यात्रा में बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने भाग लिया था. यात्रा में अभिनेता, कलाकार और समाजसेवी संगठनों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई थी. अब हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम भक्त मंडल के माध्यम से पंडित धीरेंद्र शास्त्री पूरे भारत में अपनी संस्था का गठन करना चाहते हैं.

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर, 44°C पार पहुंचा तापमान; 28 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज

भोपाल  मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई हो, लेकिन गर्मी का सितम कम नहीं हुआ। प्रदेश के 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री…

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन बनी निशाना, कई खिड़कियों के कांच फूटे; तस्वीरें सामने

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेल्वे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर वंदे भारत ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक के बाद एक पथराव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला