हमास अगली खेप में चार कैदियों को रिहा करेगा जिसमें कम से कम एक महिला कैदी भी शामिल होगी

गाजा

इजरायल और हमास के बीच हुए समझौते के तहत हमास ने दूसरी बार बंधकों की रिहाई को लेकर बयान जारी किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल ने हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है कि हमास इस खेप में चार कैदियों को रिहा करेगा जिसमें कम से कम एक महिला कैदी भी शामिल होगी। हमास के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि समूह शुक्रवार को इजरायल को उन चार बंधकों के नाम देगा जिन्हें इजरायल-हमास युद्धविराम समझौते के पहले चरण के तहत शनिवार को रिहा किया जाएगा।

हमास के वरिष्ठ नेता जहेर जबरीन ने बताया, "कल हम मध्यस्थों को उन चार बंधकों के नाम देंगे जिन्हें रिहा किया जाएगा।" गौरतलब है कि इस सौदे के तहत कैदियों की रिहाई का अगला चरण शनिवार को पूरा किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस चरण में हमास इजरायली सैनिकों और महिलाओं को रिहा कर सकता है। वहीं इजरायल ने हमास से बीते कई हफ्तों से कैद बंधकों की जानकारी मांगी है जिससे यह पता लगाया जा सके कि हमास की कैद में कितने लोग जिंदा हैं। हालांकि हमास ने कहा है कि वह कैदियों की डिटेल साझा नहीं करेगा।
एक के बदले 50 का सौदा

जानकारी के मुताबिक हर महिला सैनिक के बदले इजरायल को 50 फ़िलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना होगा। इसके अलावा इन 50 में से 30 वे लोग होंगे जो इजरायल की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इससे पहले बीते सोमवार को इजरायल ने तीन महिला बंधकों के बदले में 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था।
हमने हार नहीं मानी है- नेतन्याहू

इस बीच गुरुवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रिहा हुईं होस्टेटेज दमारी, स्टीनब्रेचर और गोनेन के घरवालों से फोन पर बात की। इस दौरान नेतन्याहू ने वादा किया है कि वे बाकी बंधकों को घर वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। पीएम ऑफिस द्वारा जारी कॉल रिकॉर्डिंग में नेतन्याहू ने कहा, "हमने हार नहीं मानी है और हम दूसरे कैदियों को भी वापस लाएंगे।"

admin

Related Posts

तेल संकट-युद्ध के बावजूद भारत मजबूत: IMF ने बढ़ाया विकास दर का अनुमान

नई दिल्ली. वैश्विक तनाव और ईरान-अमेरिका युद्ध जैसे हालात के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय संस्था IMF (International Monetary Fund)…

भारत-अमेरिका के बीच हाई-लेवल कॉल: पाकिस्तान मुद्दे पर PM मोदी ने ट्रंप से की लंबी बातचीत

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बात हुई है। यह बातचीत करीब 40 मिनट तक हुई है। पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 4 views
4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 2 views
ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार