स्मार्टफोन खरीदारों की चांदी: ₹50,249 में iPhone, Samsung-OnePlus के दाम टूटे

नई दिल्ली

अमेजन पर रिपब्लिक डे सेल 16 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है। प्राइम मेंबर्स को एक दिन पहले यानी 15 जनवरी से सेल का लाभ मिलेगा। सेल शुरू होने से पहले आईफोन की कीमत रिवील कर दी गई हैं। नए आईफोन पर भी तगड़ा ऑफर है।

Amazon Republic Day Sale 2026 की डेट आ गई है। 16 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाली सेल में स्मार्टफोन और एक्ससेरीज पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। सेल के दौरान SBI के कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। सेल पेज, अमेजन पर लाइव हो गया है। साथ ही, आईफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स भी लाइव कर दिए हैं। सेल पेज के अनुसार, आईफोन 15 को सेल में 50229 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा, लेटेस्ट आईफोन यानी आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स पर भी ऑफर हैं। आईफोन के साथ-साथ सैमसंग, वनप्लस, रेडमी, रियलमी और वीवो फोन्स की डील्स भी रिवील कर दी गई हैं। आइये, जानते हैं कितने का मिलेगा कौन सा फोन।

प्राइम मेंबर्स के लिए एक दिन पहले शुरू होगी सेल
अमेजन की सेल 16 जनवरी से शुरू हो जाएगी। प्राइम मेंबर्स एक दिन पहले यानी 15 जनवरी, 2026 से सेल का लाभ उठा पाएंगे। सेल में SBI के कार्ड पर छूट दी जाएगी। साथ ही साथ प्रोडक्ट पर एक्सचेंज ऑफर भी होगा। प्रोडक्ट्स को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। बता दें कि इसके साथ ही फ्लिपकार्ट पर सेल 17 जनवरी से शुरू हो रही है।

91,294 रुपये में मिलेगा नया आईफोन
आईफोन को सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका आने वाला है। सेल में आईफोन 15 आपको 50,249 रुपये में मिलेगा। वहीं, आईफोन 17 प्रो को सेल के दौरान 1,25,400 रुपये में खरीद पाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत 1,34,900 रुपये से शुरू है। इसके अलावा, आईफोन 17 प्रो मैक्स को सेल में 1,40,400 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अभी इसकी कीमत 1,49,900 रुपये है। सेल में ऐपल के सबसे पहले फोन आईफोन एयर पर भी अच्छा ऑफर होगा। यह 91,249 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन अभी 1,19,900 रुपये में मिल रहा है। ध्यान रखें कि ये कीमतें बैंक डिस्काउंट के साथ हैं। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके और भी कम में नया आईफोन खरीद पाएंगे।

इन एंड्रॉयड फोन पर तगड़ा डिस्काउंट
आईफोन के अलावा एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी छूट में मिलेंगे। Samsung Galaxy M17 को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। iQOO 15 फोन 69,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा, OnePlus 15 की कीमत 68,999 रुपये हो जाएगी। ओप्पो, वीवो, रेडमी और रियलमी के फोन पर भी ऑफर्स हैं।

admin

Related Posts

₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई