खेत में सिंचाई करते समय बोरवेल से लगा करंट, राजस्थान-केकड़ी में किसान की मौत

केकड़ी.

बिजली किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे किसानों को कृषि कार्यों में काफी आसानी रहती है, लेकिन यही बिजली, उपकरणों के समुचित रखरखाव के अभाव में तकनीकी गड़बड़ी से जानलेवा भी बन जाती है। ऐसा ही एक हादसा केकड़ी जिले के ग्राम सूरजपुरा में सोमवार को सामने आया।

इन दिनों खेतों में फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है, जिससे किसान लोग अपने खेतों में फसलों की सार संभाल आदि कृषि कार्यों में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को सूरजपुरा निवासी संपत सिंह पुत्र किशन सिंह भी फसल की देख रेख के लिए अपने खेत पर गया था। इस दौरान फसल को पानी देने के लिए उसने अपने खेत में स्थित बोरवेल को स्टार्ट करने की कोशिश की तभी स्टार्टर का बटन दबाते समय उसमें फाल्ट होने से उसे करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह छिटककर दूर जा गिरा और अचेत हो गया। आस पास के खेतों में काम कर रहे लोगों को पता चलने पर वे दौड़ कर मौके पर पहुंचे। बाद में संपत सिंह को गंभीर हालत में केकड़ी के जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया हैं। हादसे से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

admin

Related Posts

बीकानेर रियासत से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, 1913 के मतदान इतिहास का भी हुआ जिक्र

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर अपनी एक नई और अनूठी पहचान दुनिया के सामने पेश की है। जयपुर में आयोजित 'अमृत महोत्सव उद्घोष'…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न