खेत में जा रहे युवक की मौत, राजस्थान-केकड़ी में कार ने बाइक को मारी टक्कर

केकड़ी.

केकड़ी जिले के सावर थाना क्षेत्र में मोटालाव मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को ग्राम घटियाली निवासी 18 वर्षीय मुकेश पुत्र कालूराम माली मानपुरा स्थित अपने खेत पर फसल की पिलाई के लिए बाइक पर रवाना हुआ।

रास्ते में ग्राम कुशायता से आगे निकलने के बाद वह जैसे मोटालाव मोड़ पर पहुंचा। उसी समय पंडेर की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर से बाइक दूर तक उछल गई और बाइक सवार युवक मुकेश बाइक के साथ घिसट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर कार चालक कार सहित फरार हो गया। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना सावर थाना पुलिस और परिजनों को दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और राहगीरों की मदद से तुरंत युवक को अचेतावस्था में सावर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची सावर पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सावर थाना पुलिस ने मृतक के चाचा पप्पू लाल माली की रिपोर्ट पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

admin

Related Posts

बीकानेर रियासत से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, 1913 के मतदान इतिहास का भी हुआ जिक्र

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर अपनी एक नई और अनूठी पहचान दुनिया के सामने पेश की है। जयपुर में आयोजित 'अमृत महोत्सव उद्घोष'…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न