खुशखबरी! स्ट्रीट वेंडरों को अब मिलेगा ज्यादा लोन और समय पर चुकाने पर इनाम भी

छिंदवाड़ा
दस माह से बंद चल रही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Scheme) को सरकार ने फिर से शुरू कर दिया है। स्ट्रीट वेंडरों को लोन 10 हजार रुपए की जगह 15 हजार रुपए मिलेगा। छिंदवाड़ा नगर निगम के योजना कार्यालय में इसके आवेदन भी शुरू हो गए। अब तक 50 स्ट्रीट वेंडरों ने आवेदन किए। 

बढ़ाई गई लोन राशि

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि यानी पीएम स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Scheme) को अब 2030 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही इस स्कीम से मिलने वाले लोन राशि भी बढ़ाई गई है। पहले योजना में स्ट्रीट वेंडरों को 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपए तक ऋण दिया जाता था। अब यह राशि 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपए तक उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा लोन की किश्त भरने पर हितग्राहियों को बैंकों की ओर से क्रेडिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। जिससे 30 हजार रुपए तक पेमेंट किया जा सकेगा।

समय पर किश्त चुकाने वाले को मिलेगा रिवॉर्ड

योजना के दोबारा शुरू होने पर रेहड़ी संचालकों के लिए ऋण लेने का रास्ता खुल गया है। योजना के तहत सबसे पहले 15 हजार रुपए का ऋण मिलेगा। यदि लाभार्थी इसे समय पर चुका देता है तो अगली बार 25 हजार रुपए का ऋण मिलेगा। इसी तरह 25 हजार रुपए का ऋण समय पर चुकाने पर 50 हजार रुपए का ऋण दिया जाएगा। ऋण लेने के लिए आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज और नगर पालिका क्षेत्र के किसी बैंक में खाता होना जरूरी है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके बाद दस्तावेज नगर निगम में जमा कराने होंगे। 

जांच के बाद आवेदन होगा स्वीकार

स्ट्रीट वेंडरों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरु हुई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पिछले साल नवम्बर से बंद पड़ी हुई थी। ऐसे में स्ट्रीट वेंडर लोन के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब योजना फिर से शुरु कर दी गई है। नगर निगम में दस्तावेज जमा होने के बाद जांच की जाती है और फिर आवेदन स्वीकार होने के बाद लोन मिलता है।

कोरोना काल में हुआ था शुभारंभ इस योजना का शुभारंभ कोरोना संक्रमण काल के समय वर्ष 2021-22 में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छोटे व्यापारियों को पुन व्यवसाय स्थापित करने के लिए किया था। तब से इस योजना में लोन राशि की किश्त जमा करने पर संबंधित हितग्राही को आगे ज्यादा लोन राशि दी जा रही थी। 

क्रेडिट कार्ड भी दिया जाएगा- परियोजना अधिकारी

पीएम स्वनिधि योजना का पोर्टल लंबे समय बाद शुरू किया गया है। इसमें लोन राशि बढ़ा दी गई है। साथ ही बैंकों की ओर से हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड भी मिलेगा। – उमेश पयासी, परियोजना अधिकारी, पीएम स्वनिधि नगर निगम

admin

Related Posts

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई