मंडला में हुई फिल्मी स्टाइल में युवती की kidnapping बाइक पर जबरन उठा ले गए बदमाश

 मंडला 
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक हफ्ते के अंदर ही किडनैपिंग की दूसरी वारदात सामने आई है। इसमें कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कटरा से एक युवती को दो बदमाश जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। किडनैप कर युवती को बाइक पर ले जाते बदमाशों का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंडला जिले में इस तरह के अपराध बढ़ने लगे हैं। इसके पहले खटिया थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालक का अपहरण केवल इस बात पर कर लिया गया था कि उसकी बहन ने युवक से शादी करने पर इन्कार कर दिया था।

बताया गया कि ग्राम कटरा में 19 वर्षीय छात्रा को स्किल कम्प्यूटर सेंटर के बाहर से किडनैप किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार दो युवक स्किल कम्प्यूटर सेंटर के बाहर आए और छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। घटना के दौरान उसके साथ मौजूद सहेली ने बताया कि युवकों ने छात्रा को फोन कर बाहर बुलाया।

उसने सहेली से कहा कि मेरे भाई सामान देने आए हैं, तुम दूर खड़ी रहो। कुछ देर बातचीत के बाद उन्होंने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाया और तेजी से भाग निकले। इस पूरी घटना का वीडियो पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने बना लिया, जिसमें दो युवकों के बीच एक लड़की बैठी दिखाई दे रही है।

सहेली ने तत्काल सेंटर संचालक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद युवती के परिवार वालों को घटना के बारे में बताया गया। वो तत्काल कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जांच कर रही पुलिस

कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्वजनों की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। इसके अलावा स्वजनों ने पुलिस को कुछ संदेहियों के नाम भी बताए हैं। उनका भी पुलिस पता कर रही है।

भाई को कर लिया था अगवा

पिछले दिनों खटिया थाना के टाटरी चौकी क्षेत्र में अपहरण का मामला आया था। जहां 12 वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया गया था। युवती ने शादी से इंकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी युवती के भाई को कार में किडनैप कर ले गए थे। पुलिस ने उसे 24 घंटे के अंदर छत्तीसगढ़ से बरामद कर लिय था। मंडला जिले में अब पुलिस के सामने इस तरह की चुनौती बढ़ते जा रही है।

admin

Related Posts

एमएसएमई मंत्री काश्यप और लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सिंह ने की समीक्षा

भोपाल  एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि लघु उद्योग निगम के क्रियाकलापों को मौजूदा बाजार और आनलाइन प्लेटफार्म के जरिए व्यापक स्वरूप देकर व्यवसाय बढ़ाना चाहिए।मंत्री  काश्यप…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमवाय और चोइथराम अस्पताल में भर्ती घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर पहुंचकर देवास हादसे के घायलों से की भेंट प्रभावित नागरिकों की पूरी मदद के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर