निवेश करारों को धरातल पर उतारने के दिये निर्देश, राजस्थान-जयपुर कलेक्टर ने की ‘राइजिंग राजस्थान’ की समीक्षा

जयपुर।

जयपुर जिले में निवेश को प्रोत्साहित करने एवं रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने के लिए विभागीय अधिकारी राइजिंग राजस्थान के तहत हुए निवेश करारों को धरातल पर उतारने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बना कर समस्त एमओयू का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह दिशा निर्देश प्रदान किये। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में राइजिंग राजस्थान के तहत हुए निवेश करारों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान कलक्टर ने अधिकारियों को निवेश करारों को धरातल पर उतारने एवं निवेश करारों के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए भू आवंटन सहित समस्त प्रकार की आवश्यक कार्यवाहियों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के भी निर्देश प्रदान किये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विनिता सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्रीमती शिल्पी आर. पुरोहित सहित रीको, जयपुर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य