गौरेला पेंड्रा मरवाही : निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन का कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा

गौरेला पेंड्रा मरवाही : निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन का कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा

सेंट्रल लाईब्रेरी के लिए प्रस्तावित स्थल का भी किया निरीक्षण  

गौरेला पेंड्रा मरवाही

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने गुरूकुल परिसर पेण्ड्रारोड में निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संयुक्त कार्यालय भवन के बाउंड्रीवाल, मुख्य द्वार, पहुंच मार्ग एवं भविष्य में अन्य कार्यालय भवनों के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए ड्राईंग-डिजाईन का अवलोकन किया। उन्होंने लगभग 2841 वर्ग मीटर क्षेत्र में 16 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत से निर्माण हो रहे संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कलेक्टर चैम्बर, कोर्ट रूम, वीआईपी वेटिंग लान्ज, रिसेप्शन सहित विभिन्न कार्यालयों के लिए बन रहे कमरों का भी अवलोकन किया और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने गौरेला-पेण्ड्रा मुख्य मार्ग से लगे बिजली ऑफिस के पास प्रस्तावित सेंट्रल लाईब्रेरी के लिए चिन्हित किए गए भूमि का भी स्थल निरीक्षण किया और राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लाईब्रेरी निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण नित्या ठाकुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी

    रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित “सुशासन तिहार 2026” आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। जिले के…

    झारखंड और ओडिशा राज्य को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन होगा आसान

    रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को एक और महत्वपूर्ण विकास परियोजना की सौगात मिली है। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट अंतर्गत कुनकुरी–तपकरा–लवाकेरा मार्ग पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल