हीरे के गहनों से सोलर पैनल तक, कारोबारी ने महिला क्रिकेटरों को किया सम्मानित

नई दिल्ली

सूरत के उद्योगपति और राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है. श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष गोविंद ढोलकिया ने हीरे के आभूषण और सौर पैनल इनाम में देने की घोषणा की है.

रविवार को फाइनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने चैंपियन भारतीय टीम की हर सदस्य को ‘उनकी प्रतिभा और दृढ़ता के लिए सम्मान स्वरूप हैंडमेड नेचुरल हीरे के गहने गिफ्ट करने की इच्छा व्यक्त की.

घर पर सोलर पैनल लगाने की इच्छा
अपने परोपकारी कार्यों और समाजसेवा के लिए मशहूर गोविंद ढोलकिया ने भारतीय क्रिकेटर्स के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की इच्छा भी जाहिर की है. चिट्ठी में गोविंद ढोलकिया ने लिखा, ‘जैसे वे हमारे देश में रोशनी लाती हैं, उसी तरह उनका जीवन भी हमेशा स्थायी रूप से चमकती रहे.’

51 करोड़ रुपये की प्राइज मनी BCCI ने दी
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप जीता. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एकदिवसीय विश्व कप जीतने पर 51 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा.

BCCI ने 51 तो ICC से मिले 39.55 करोड़
सैकिया ने सोमवार को  बताया, ‘बीसीसीआई विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मान के तौर पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा. इसमें सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य शामिल हैं. आईसीसी से भारतीय टीम को 39.55 करोड़ रुपये मिलेंगे.

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल