खंडवा-सनावद मेमो ट्रेन के फेरे बढ़ाये गए, अब सप्ताह में पांच दिन दो बार चलेगी

खंडवा
 मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। खंडवा और सनावद के बीच चलने वाली मेमो ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब यह यात्री गाड़ी सप्ताह के पांच दिन एक की बजाय दो फेरे लगाएगी। इसका सबसे ज्यादा लाभ ओंकारेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा।

खंडवा और सनावद रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली मेमो ट्रेन मंगलवार से एक की बजाय दो फेरे लगाएगी, और वह भी सप्ताह में पांच दिन। अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन तो चलती थी, और शेष दो दिन बुधवार और गुरुवार को मेंटेनेंस के लिए भुसावल भेजी जाती थी। अब भी यही व्यवस्था जारी रहेगी, लेकिन बड़ी राहत यह है कि शेष पांच दिनों में यह ट्रेन अब दिन में दो बार चलेगी, और इसका किराया भी पहले की तुलना में बहुत कम रहेगा।

खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मंगलवार को इस ट्रेन के दूसरे फेरे को हरी झंडी दिखाकर सनावद की ओर रवाना किया। बताया गया है कि अब यह मेमो ट्रेन पहले की तरह स्पेशल कैटेगरी वाली ट्रेन न होकर सामान्य यात्री गाड़ी के रूप में चलेगी, जिससे इसके किराए में भी काफी फर्क पड़ा है।
पहले इस ट्रेन के स्पेशल स्टेटस में होने के कारण इसका किराया 50 रुपए था, जो आम यात्रियों के लिए काफी महंगा था। लेकिन अब इस ट्रेन का स्पेशल स्टेटस हटा दिया गया है, जिससे इसका नया किराया मात्र 15 रुपए ही रह गया है।

यही नहीं, अब बीच के स्टेशनों के लिए भी इसका टिकट केवल 10 रुपए में उपलब्ध रहेगा। यह ट्रेन खासतौर पर ओंकारेश्वर तीर्थ दर्शन और दैनिक यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। अब यह गाड़ी सुबह 9 बजे खंडवा से रवाना होकर 10:30 बजे सनावद पहुंचेगी। वापसी में सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर सनावद से चलकर दोपहर के 12 बजकर 35 मिनट पर खंडवा वापस आएगी।

दूसरे फेरे में दोपहर 1:35 पर खंडवा से रवाना होकर तीन बजे सनावद पहुंचेगी और दोपहर 3:30 बजे सनावद से वापस चलकर 4:55 बजे खंडवा पहुंचेगी।

admin

Related Posts

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई