चार ट्रेनें रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग, राजस्थान-जयपुर जंक्शन पर इसी महीने बदलाव

जयपुर.

राजधानी जयपुर से रेल का सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जयपुर रेलवे में कुछ डेवलपमेंट के कामों की वजह से 29 नवंबर से ट्रेन रूट बदले जाएंगे। काम की वजह से रूट बाधित रहने के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन दो महीने तक जयपुर जंक्शन से नहीं होगा।

राजधानी जयपुर से रेल यात्रा की टिकट बुक करवा चुके यात्रियों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने जयपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। कुछ ट्रेन रूट दो महीने के लिए रद्द होंगे, जबकि दर्जन भर ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। स्टेशन के डेवलपमेंट का काम करीब दो महीने चलने वाला है। ऐसे में यह स्थिति 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बनी रहेगी। यहां शॉपिंग जोन भी बनाया जा रहा है।

चार ट्रेन रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा रूट
जयपुर रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट काम की वजह से जयपुर से चलने वाली चार ट्रेन रद्द की जाएगी। इन्हें दूसरे स्थान से चलाया जाएगा। वहीं, 12 ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बठिण्डा-जयपुर-बठिण्डा ट्रेन, मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन का संचालन प्रारिम्भक स्टेशन से रद्द रहेगा। जबकि 28 नवंबर से नौ जनवरी तक बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन, शोलापुर-अजमेर ट्रेन, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन और 28 नवंबर से 12 जनवरी तक बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन, काठगोदाम-जैसलमेर 29 नवंबर से 10 जनवरी तक दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन, 30 नवंबर से सात जनवरी तक रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट ट्रेन और चार दिसम्बर से आठ जनवरी तक अजमेर-शोलापुर टे्रन बदले रूट से चलेगी। वहीं, 18 नवंबर से 12 जनवरी के मध्य अलग-अलग समयावधि में जयपुर-हिसार, जयपुर-बठिण्डा, जयपुर-बयाना-बयाना, जयपुर-मथुरा-जयपुर और जयपुर-हिसार ट्रेन, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस, जयपुर-भोपाल, भोपाल-जयपुर ट्रेन भी जयपुर जंक्शन नहीं आएगी।

प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनेंगे
जयपुर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए 700 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को कई अच्छी सुविधाएं मिलने वाली हैं।

admin

Related Posts

जोधपुर जेल में बंद आसाराम को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

जोधपुर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद…

उच्च शिक्षा विभाग की कार्रवाई: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में जांच के बाद सभी कोर्सों में प्रवेश पर रोक

जयपुर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय में चल रही गंभीर अनियमितताओं और फर्जी डिग्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स