हाईकोर्ट में सुनवाई: पंचायत चुनाव में देरी पर सवाल, प्रशासक नियुक्ति आदेश को दी गई चुनौती

इलाहाबाद

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में ग्राम प्रधानों को प्रदेश में पंचायत चुनाव होने और नए प्रधान चुने जाने तक प्रशासक नियुक्त करने संबधी राज्य सरकार के आदेश को चुनौती दी गई। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के मामले में बुधवार हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। याची अमरेंद्र नाथ ने बताया कि सुनवाई के दौरान सरकार से सवाल किया कि उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव कब कराए जाएंगे। कोर्ट ने राज्य सरकार से उत्तर पनिर्वाचन आयोग को आदेश दिया कि अगली सुनवाई 10 जुलाई तक पंचायत चुनाव कराए जाने की संभावित डेट बताएं। इसके साथ ही सुनवाई के दौरान ओबीसी आयोग की रिपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने कहा है।

यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ व न्यायमूर्ति एके चौधरी की अवकाशकालीन पीठ ने स्थानीय अधिवक्ता ओम प्रकाश प्रजापति की ओर से दाखिल याचिका पर पारित किया है। याचिका में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने संबधी राज्य सरकार के 25 मई के आदेश को चुनौती दी गई है। कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा 12 के तहत प्रधानों का कार्यकाल उनके शपथ लेने के पश्चात से सिर्फ पांच वर्ष का ही हो सकता है। सरकार ने समय पर पंचायत चुनाव न करा के मौजूदा प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया। इस प्रकार से उनका कार्यकाल अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ा दिया गया है जो कि विधि विरूद्ध है। याचिका में मांग की गई कि पूर्व व्यवस्था के तहत यदि पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो पा रहे तो एडीओ पंचायत या किसी अन्य अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया जाय।

प्रधानों ने प्रशासक के रूप में 27 मई से काम संभाला है
यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव न हो पाने पर पहली बार 57694 निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद अब उनके काम के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। प्रशासक की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब नए काम वो डीएम की अनुमति से ही करा सकेंगे। ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों ने प्रशासक के रूप में 27 मई से काम संभाला है। ऐसे में अब इस तिथि से वह कोई भी नया काम कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से डीएम को प्रस्ताव भेजेंगे। फिर डीएम की अनुमति से ही वह कोई नया काम करा सकेंगे। सिर्फ ग्राम पंचायतों के प्रशासक नियुक्त किए जाने से पूर्व की तिथि से स्वीकृत व अनुमोदित दैनिक, निर्माणाधीन, मरम्मत कार्य और पूर्ण हो चुके कामों का भौतिक व तकनीकी मूल्यांकन कराते हुए भुगतान प्रशासक पूर्व की भांति कर सकेंगे।

admin

Related Posts

बरेली में नया इंफ्रास्ट्रक्चर बूम: 267 हेक्टेयर में टाउनशिप और इंडस्ट्रियल जोन की तैयारी

बरेली  उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में दो नई और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम में तेजी आ गई है। इस शहर के विस्तार और भविष्य की आवश्यकताओं के मद्देनजर बरेली…

Ghaziabad Police का बड़ा अभियान, 3 मदरसे सील; 80 हिस्ट्रीशीटरों ने थानों में दी हाजिरी

 गाजियाबाद  यूपी के गाजियाबाद में पुलिस-प्रशासन का 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' जारी है. सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा इलाके को अपराध मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे इस ऑपरेशन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 0 views
न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश