भारत में पहली बार: सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी मिलेगा एआई का ज्ञान, तमिलनाडु की बड़ी पहल

बेंगलुरु 

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों में फैलती जा रही है. एजुकेशन सेक्टर में भी एआई ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है. भविष्य में एआई टेक्नोलॉजी लोगों के हरेक काम के लिए जरूरत बन सकता है, जैसा कि आज के जमाने में इंटरनेट के बिना एक भी मिनट रहना या किसी भी काम को आसानी से करना काफी मुश्किल हो जाता है.

इस कारण अब स्कूलों में भी बच्चों को एआई टेक्नोलॉजी के बारे में बताया जाने लगा है. बच्चों के एआई ट्रेनिंग्स दी जाने लगी है, ताकि बढ़े होने के बाद बच्चे एआई टेक्नोलॉजी का बखूबी इस्तेमाल कर सके. भारत के तमिलनाडु राज्य के सरकारी स्कूलों में भी बच्चों को एआई की शिक्षा देने का फैसला लिया गया है. आइए हम आपको बताते हैं कि तमिलनाडु की इस पहल में क्या खास बात है.

दरअसल, तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में अब सिर्फ किताबों तक सीमित पढ़ाई नहीं रह गई है. इस शैक्षणिक सत्र में राज्य सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है जो बच्चों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने वाला साबित हो सकता है. इस पहल का नाम TN SPARK है. इसका फुल फॉर्म Tamil Nadu Schools Programme for AI, Robotics and Knowledge of Online Tools है.

क्लास 6 से क्लास 9 के बच्चों को मिलेगी एआई ट्रेनिंग

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पहल के तहत कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कोडिंग और ऑनलाइन टूल्स की ट्रेनिंग दी जा रही है. खास बात ये है कि ये प्रोग्राम सिर्फ प्राइवेट स्कूलों तक सीमित नहीं है—अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी टेक्नोलॉजी की भाषा सीख रहे हैं.

कोयंबटूर जिले में 85 स्कूलों को पहले चरण में शामिल किया गया है. यहां के हाईटेक लैब्स में 880 कंप्यूटर के ज़रिए बच्चों को डिजिटल स्किल्स सिखाई जा रही हैं. अंग्रेज़ी और तमिल में तैयार किए गए बाइलिंगुअल टेक्स्टबुक्स से पढ़ाई हो रही है, जिसे साइंस और मैथ्स के टीचर्स पढ़ा रहे हैं.

बच्चों को एल्गोरिदम, फ्लोचार्ट, वर्ड प्रोसेसिंग, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन जैसी बेसिक चीज़ों से शुरुआत करवाई जा रही है. इसके अलावा Scratch, Blockly और Turtle Art जैसे प्लेटफॉर्म्स से कोडिंग की दुनिया में पहला कदम रखा जा रहा है. AI के ज़रिए टेक्स्ट-टू-इमेज, स्पीच, डूडलिंग और डिजिटल आर्ट भी सिखाया जा रहा है. छात्रों में इस नई पढ़ाई को लेकर उत्साह है. टीचर्स का कहना है कि बच्चे अब इन क्लासेस को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं. TN SPARK सिर्फ एक स्किल प्रोग्राम नहीं, बल्कि डिजिटल बराबरी की ओर बढ़ता एक बड़ा कदम है.

admin

Related Posts

एमपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया तेज, हेड कॉन्सटेबल-ASI फिजिकल परीक्षा की डेट आई सामने

भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्रधान आरक्षक ( कंप्यूटर ) और सहायक उप निरीक्षक ( एएसआई – कंप्यूटर ) भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद अब शारीरिक…

RPSC RAS भर्ती 2026: 607 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन शुरू

 राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती-2026 के तहत 607 पदों (192 राज्य सेवा और 415 अधीनस्थ सेवा) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां