आधे मध्य प्रदेश में कोहरा, बर्फीली हवाओं से बढ़ी सर्दी, आज कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

भोपाल
 मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रही है, एक बार फिर बर्फीली हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। एक दिन पहले प्रदेश के 18 जिलों में कोल्ड डे रहा। शनिवार को भी भोपाल, सागर समेत 7 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट है। प्रदेश के आधे हिस्से में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे जनवरी महीने में तेज सर्दी पड़ने की संभावना भी जताई है।

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश में कई हिस्‍सों में शनिवार को कोहरा छाया हुआ है। नर्मदापुरम, अशोकनगर और टीकमगढ़ के कई क्षेत्रों में सुबह कोहरे के कारण ठंड और बढ़ गई। सेंधवा में सीजन में दूसरी बार सबसे घना कोहरा है, यहां विजिबिलिटी करीब 10 मी देखी जा सकती है। अशोकनगर में विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब है। बाजार में लोग गाड़ियों की हैडलाइट जलाकर निकल रहे हैं। प्रदेश में उत्तरी हवा आ रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, कड़ाके की ठंड का असर अब और भी बढ़ेगा क्योंकि बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ेगी। अगले 3 दिन प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा।

इससे पहले शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 18 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। यहां दिन का पारा 23 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। शुक्रवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। हवा चलने और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) ने ठंड का असर बढ़ाया है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड का दाैर जारी रहेगा । 19 जनवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। 20 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में कोहरा रहेगा।

और बढ़ेगी प्रदेश में ठंड
प्रदेश में उत्तरी हवा आ रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, कड़ाके की ठंड का असर अब और भी बढ़ेगा क्योंकि बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ेगी। अगले 3 दिन प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। शुक्रवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। हवा चलने और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) ने ठंड का असर बढ़ाया है। मौसम विभाग ने पूरे जनवरी महीने में तेज सर्दी पड़ने की संभावना भी जताई है।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
19 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।

20 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में कोहरा रहेगा।

दिन के तापमान में आई गिरावट
मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं से दिन के तापमान में काफी गिरावट देखी गई।शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के 18 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। भोपाल में 19 डिग्री, इंदौर में 21.2 डिग्री, ग्वालियर में 20.3 डिग्री, उज्जैन में 20.5 डिग्री, जबलपुर में 20.8 डिग्री तापमान रहा। सबसे ठंडा रायसेन रहा। यहां दिन का तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार शिवपुरी में 19.2 डिग्री, नौगांव में 20.5 डिग्री, रीवा में 20.6 डिग्री, दमोह में 20.8 डिग्री, गुना में 20.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 21 डिग्री, धार-सागर में 21.4 डिग्री, सीधी में 21.8 डिग्री, खजुराहो में 22.2 डिग्री, पचमढ़ी में 22.6 डिग्री और सतना में 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले सुबह प्रदेश के आधे हिस्से में कोहरा छाया रहा। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट हुई।

शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के 18 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में दिन का तापमान 19 डिग्री, इंदौर में 21.2 डिग्री, ग्वालियर में 20.3 डिग्री, उज्जैन में 20.5 डिग्री, जबलपुर में 20.8 डिग्री तापमान रहा। सबसे ठंडा रायसेन रहा। यहां तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार शिवपुरी में 19.2 डिग्री, नौगांव में 20.5 डिग्री, रीवा में 20.6 डिग्री, दमोह में 20.8 डिग्री, गुना में 20.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 21 डिग्री, धार-सागर में 21.4 डिग्री, सीधी में 21.8 डिग्री, खजुराहो में 22.2 डिग्री, पचमढ़ी में 22.6 डिग्री और सतना में 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट हुई।

admin

Related Posts

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन बनी निशाना, कई खिड़कियों के कांच फूटे; तस्वीरें सामने

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेल्वे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर वंदे भारत ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक के बाद एक पथराव…

ट्विशा केस में जांच तेज, गिरीबाला-समर्थ और ट्विशा की कॉल डिटेल खंगाल रही CBI

भोपाल/जबलपुर भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तेज़ी से गर्माता जा रहा है. पीड़ित परिवार कि मांग पर राज्य सरकार ने जांच का जिम्मा सीबीआई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव