IIT Kanpur में खुदकुशी मामले में 4 महीने बाद दर्ज हुई FIR,तीन लोगों पर प्रताड़ना और ब्लैकमेल

 कानपुर
 यूपी के आईआईटी कानपुर में पांच महीने पहले एक शोधार्थी छात्र ने सुसाइड कर लिया था। छात्र के परिजनों ने असिस्टेंट प्रोफेसर, शोधार्थी छात्रा और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को छात्र के रूम से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें लिखा था क्विट कर रहा हूं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हैंडराइटिंग का मिलान तक नहीं कराया। सुसाइड नोट को जांच के लिए नहीं भेजा।

मूलरूप से आजमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित उफरी गांव निवासी अंकित यादव आईआईटी में केमेस्ट्री में शोध कर रहे थे। अंकित ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्र के पिता रामसूरत यादव का आरोप था कि दिल्ली की द्वारिका निवासी योगिता यादव अंकित की लैबमेट थी। बेटे से करीबी बढ़ाने के साथ ही आर्थिक शोषण भी किया। अंकित ने पर्सनल लोन लेकर 50 हजार रुपए दिए।

ब्लैकमेल करने का आरोप
अंकित ने इसकी शिकायत योगिता की मां मीरा यादव से की तो दोनों ने माफी मांगते हुए रकम लौटा दी थी। मां-बेटी ने अंकित को ब्लैकमेल कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पिता का आरोप है कि आरोपी मां बेटी के अलावा अंकित के गाइड असिस्टेंट प्रोफेसर पार्थ सारथी भी उसे प्रताड़ित करने लगे।

राइटिंग का नहीं कराया मिलान
मां-बेटी ने झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर अंकित से पांच लाख रुपए की मांग की। जिससे आहत होकर अंकित ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंकित के सुसाइड को राइटिंग का मिलान नहीं कराया गया। इसके बाद परिजनों ने कोर्ट की शरण ली। परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

admin

Related Posts

आम-सेब-केला निर्यात बढ़ाने पर सरकार का जोर, शिवराज ने बताया किसानों की कमाई बढ़ाने का रोडमैप

लखनऊ गुरुवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आमदनी बढ़ाए जाने की तरीके बताए। चौहान ने लखनऊ में दो दिवसीय 'फ्रूट होराइजन 2026' कार्यक्रम…

योग्यता आधारित भर्ती से बदली यूपी की तस्वीर, 9 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

 लखनऊ यूपी में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल