27 नवंबर को होगा निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा पूर्व में जारी नगर पालिका निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ जिलों द्वारा निर्वाचक नामावली के संबंध में दावा आपत्ति प्राप्ति की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। जिलों से प्राप्त अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार उपरांत पूर्व में दावा आपत्ति प्राप्त करने की निर्धारित अंतिम तिथि 23 अक्टूबर में 1 सप्ताह की वृद्धि की गई है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय 30 अक्टूबर 2024 बुधवार अपरान्ह 3 बजे तक तथा दावे/आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख शुक्रवार 8 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। इसी तरह प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 08 नवम्बर 2024 तक तथा प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि मंगलवार 12 नवम्बर 2024 तक निर्धारित की गई है।

इसी तरह दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर तथा परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना बुधवार 20 नवम्बर 2024 तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी.डी.एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना शुक्रवार 22 नवम्बर 2024 तक एवं अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना सोमवार 25 नवम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार 27 नवम्बर 2024 को किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार की धूम, CM साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में देंगे सौगातें

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न आधिकारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश का दौरा भी शामिल है।…

    सुशासन तिहार में किसानों को राहत, आसान ऋण सुविधा से खेती को मिली नई ताकत

    रायपुर  जिले में सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आयोजित ‘‘सुशासन तिहार‘‘ आज किसानों के लिए खुशहाली का नया पैगाम लेकर आया है। ग्राम हल्बारास में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल