भीषण गर्मी में राहत देगा सौंफ का शरबत, शरीर को रखेगा ठंडा और हाइड्रेटेड

 पिछले कुछ दिनों से भारत के ज्यादातर शहरों में चिलचिलाती तपती गर्मी और लू चल रही है. लू और गर्मी में जब शरीर का तापमान बढ़ने लगता है तो उसे हाइड्रेटेड और ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है. गर्मी में नींबू का शरबत तो सभी पीते हैं लेकिन क्या आपने कभी सौंफ का शरबत ट्राई किया है.

बाजार में मिलने वाले शरबत अक्सर चीनी और प्रिजर्वेटिव्स से भरे होते हैं. ऐसे में सौफ का शरबत एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प है. सौंफ की तासीर बेहद ठंडी होती है. ऐसे में बिना चीनी और बिना किसी आर्टिफिशियल मसाले वाला यह शरबत न केवल आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखेगा बल्कि पाचन को दुरुस्त कर एसिडिटी और जलन जैसी समस्याओं को भी दूर भगाएगा.

शरबत के लिए तैयार कर लें ये चीजें
1/2 कप मोटी सौंफ

2 कप पानी (भिगोने के लिए)

1/2 कप धागे वाली मिश्री

मिश्री चीनी के विकल्प के रूप में जो प्रकृति में ठंडी होती है. आप चाहें तो शहद भी यूज कर सकते हैं.

8-10 ताजा पुदीने के पत्ते

बर्फ के टुकड़े
बिना चीनी-मसाले वाला सौंफ का शरबत कैसे बनाएं

सबसे पहले सौंफ को अच्छी तरह साफ कर लें और इसे रात भर या कम से कम 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.

अब भीगी हुई सौंफ को उसी पानी के साथ मिक्सी जार में डालें. इसमें धागे वाली मिश्री और पुदीने के पत्ते डालकर एक महीन पेस्ट बना लें.

तैयार पेस्ट को एक बारीक छलनी या सूती कपड़े की मदद से छान लें ताकि सौंफ के रेशे अलग हो जाएं.

एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, तैयार सौंफ का अर्क डालें और ऊपर से ठंडा पानी मिलाएं. इसे अच्छी तरह चलाएं और ताजा पुदीने से सजाकर परोसें.

admin

Related Posts

₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य