माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान झरने में गिरे, छत्तीसगढ़-पेंड्रा में जीजा-साले की मौत

पेंड्रा.

पेंड्रा में आज एक हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई है। दोनो अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे। उसके बाद ठाड़ पथरा गांव में स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट में नहाने गए, जहां पर पैर फिसल जाने के कारण दोनों झरने में गिर गए। झरने में गिरने से दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शव को बाहर निकलवाकर जांच में जुटी है।

गौरेला ठाड़पथरा गांव स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट का है, जहां पर ठाड़पथरा के रहने वाले प्रकाश यादव का साला पिंड रखी गांव उदयपुर सरगुजा निवासी बाल केशव यादव अपनी दीदी जीजा के घर तीन दिन पहले घुमने के लिए आया हुआ था। आज जीजा प्रकाश और साला बाल केशव यादव सुबह घर से अमरकंटक जाने को निकले थे। इसके बाद अमरकंटक से वापस आकर दोनों जीजा-साले ठाड़ पथरा के पिकनिक स्पॉट माई का मड़वा पहुंचे और वहां पर दोनों नहाने के लिए झरने में उतरे ही थे कि अचानक दोनों हादसे का शिकार हो गए और झरने के नीचे बने कुंड में जा गिरे। इसके बाद वापस नहीं निकल पाए। माई के मड़वा के आसपास के लोगों की नजर जैसे ही उन पर पड़ी वे लोग अपनी ओर से प्रयास कर उन्हें गहरे कुंड से निकालने की कोशिश की, पर जब दोनो का कहीं कोई पता नहीं चला तो मामले की जानकारी गौरेला पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से काफी मसक्कत के बाद दोनों शव को झरने के नीचे बने कुंड से निकलवा लिया है। शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकाश यादव की उम्र महज 22 साल है तो मृतक साला बाल केशव यादव की उम्र 20 साल है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मामले में थाना प्रभारी गौरेला शानिप रात्रे का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों मृतकों के शवों को गहरे कुंड से निकाल लिया गया।

admin

Related Posts

किसानों को खाद वितरण में अनियमितता, कलेक्टर ने 66 कर्मचारियों से मांगा जवाब

मुंगेली. खरीफ सीजन 2026 में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर सहकारिता विभाग ने…

CG Weather Update: कई इलाकों में आज बरसेंगे बादल, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर. नौतपा के बीच ही मौसम ने करवट ले ली है. प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधि ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी और हीटवेव से राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 5 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका