EX ब्वॉयफ्रैंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शादी के बाद महिला ने पुलिस में की शिकायत दर्ज

छतरपुर

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला को उसके ही पूर्व प्रेमी और उसके दोस्त ने अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए कई महीनों तक ब्लैकमेल किया। इस दौरान दोनों ने उसके साथ रेप भी किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पूर्व में मुबीन खान नामक युवक से प्रेम संबंध था। इसी दौरान मुबीन ने उसके कुछ अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। आरोपी ने इन्हीं वीडियो और फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसने अपने एक दोस्त को भी यह वीडियो भेजे। इसके बाद उसका दोस्त ने भी ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार रेप किया।

शादी के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न

कुछ समय बाद युवती की शादी हो गई, लेकिन दोनों आरोपी फिर भी पीछा नहीं छोड़ रहे थे। महिला पर लगातार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। जब महिला ने उनका कहना मानने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने धमकाया कि वे वीडियो और फोटो न सिर्फ इंटरनेट पर डाल देंगे बल्कि उसके पति और परिवार को भी भेज देंगे।

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पति को जोड़ा, भेजे अश्लील वीडियो

आरोपियों ने महिला के पति का नंबर किसी तरह से पता किया। उसके बाद एक नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और उसमें महिला के पति को जोड़कर तमाम अश्लील वीडियो और फोटो भेज दिए।वीडियो और फोटो देखकर पति के होश उड़ गए और वह अपनी पत्नी के साथ तत्काल कोतवाली थाना पहुंचा। वहां महिला ने आरोपियों के खिलाफ पूरी घटना की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने तत्परता से की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बिना देरी किए दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। इनमें बलात्कार, आईटी एक्ट के तहत अश्लील सामग्री का प्रसार, धमकी देना व ब्लैकमेलिंग जैसी धाराएं शामिल की गईं।

छतरपुर के सीएसपी अमन मिश्रा ने कहा कि पीड़िता को अश्लील वीडियो-फोटो के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोपी शादी के बाद भी उसे शारीरिक शोषण के लिए मजबूर कर रहे थे। मना करने पर उसके पति को वीडियो भेज दिए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

admin

Related Posts

करोड़ों खर्च फिर भी खतरा बरकरार: ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बढ़ी खतरनाक दूरी

सागर सागर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने का करोड़ों का प्रोजेक्ट न केवल लापरवाही का नमूना बन गया है बल्कि यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है।…

मोहन सरकार को TET मामले में बड़ी जीत, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख घोषित

भोपाल शिक्षकों के हित में लगातार प्रयास कर रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस बार सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शिक्षकों के हितों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 4 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई