तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कैच पकड़ा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हारिस रऊफ ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर फिन एलेन का कैच पकड़ा। फिन एलेन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में टी-20 मैच खेल रही है। इस सिरीज का तीसरा मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। पांच मैचों की इस सिरीज में न्यूजीलैंड की टीम 2-0 से आगे चल रही है।

अफरीदी की गेंद पर कैच
न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत शाहीन शाह अफरीदी ने की। ओवर की पांचवीं गेंद को फिन एलेन ने फ्लिक किया। गेंद हवा में तैरते हुए जा रही थी, जब स्क्वॉयर लेग पर खड़े हारिस रऊफ ने लगभग हवा में उड़ते हुए उसे कैच कर लिया। यह देखकर लोगों को न्यूजीलैंड के फील्डर ग्लेन फिलिप्स की याद आ गई। गौरतलब है कि ग्लेन फिलिप्स ने हाल ही में टी20 वर्ल्डकप में शानदार कैच पकड़े थे। उनके कुछ यादगार कैचों में पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद रिजवान, भारत के खिलाफ विराट कोहली और शुभमन गिल के कैच थे।

क्या हुआ मैच में
तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 205 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन ने 94 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने भी 18 गेंदों में 31 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद और अब्बास अफरीदी ने 2-2, जबकि हारिस रऊफ ने तीन विकेट चटकाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी रही। मोहम्मद हारिस और हसन नवाज ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में ही 74 रन जोड़ दिए। हारिस के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान सलमान आगा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पाकिस्तान ने 16 ओवरों में 207 रन बनाकर मैच जीत लिया। हसन नवाज ने 45 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली।

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा