यूट्यूब फैनफेस्ट 2025 की फराह खान ने की घोषणा, नए और लोकप्रिय क्रिएटर्स होंगे शामिल

मुंबई,

यूट्यूब फैनफेस्ट 2025 की धमाकेदार वापसी हो रही है, जिसमें भारत के लोकप्रिय और उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। यह शो 11 सितंबर को मुंबई में आयोजित होगा। इसमें शानदार प्रदर्शन और क्रिएटर्स व उनके प्रशंसकों के बीच गहरा रिश्ता देखने को मिलेगा।

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने अपने कुक दिलीप के साथ एक मजेदार इंस्टाग्राम वीडियो में इस आयोजन की घोषणा की। यह वीडियो इतना मनोरंजक है कि दर्शकों का ध्यान तुरंत खींच लिया है।

2014 में शुरू हुआ यूट्यूब फैनफेस्ट क्रिएटर्स और उनके प्रशंसकों को जोड़ने, विविधता का उत्सव मनाने और लाखों नए क्रिएटर्स को प्रेरित करने का मंच रहा है।

इस बार यूट्यूब फैनफेस्ट में भारत के पसंदीदा क्रिएटर्स नए कंटेंट और ट्रेंड्स को प्रदर्शित करेंगे।

यह आयोजन कॉमेडी, म्यूजिक, डांस, गेमिंग, ब्यूटी, फैशन और नए फॉर्मेट्स को कवर करेगा। 20 से ज्यादा क्रिएटर्स और कलाकार इसमें शिरकत करेंगे, जिनमें कुशा कपिला, शक्ति मोहन (नृत्य शक्ति), लिसा मिश्रा, संजू राठौड़, मयूर जुमानी, तन्मय सिंह (स्काउट), महेश केशवाला (ठगेश), अभिषेक कुमार, निर्मल पिल्लई, रौनक रजनी, हिमांशु दुलानी, गुरलीन पन्नू, अलीशा हजल (डांस विद अलीशा), फराह खान, शाक्षी शेट्टी (शार्कशी), पायल धरे (पायल गेमिंग), और सारा सरोश जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अंशु बिष्ट (गेमरफ्लीट), और करिश्मा गंगवाल (आरजे करिश्मा) जैसे नए कलाकार पहली बार मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह आयोजन मशहूर हस्तियों और उभरते सितारों का शानदार मिश्रण होगा, जो दर्शकों को मनोरंजन और प्रेरणा देगा।

फैनफेस्ट का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी किया जाएगा, ताकि दुनियाभर के दर्शक इसका आनंद ले सकें।

बता दें कि हाल ही में फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक नया ट्रैवल शो शुरू करने की घोषणा की थी, जिसमें वह अपने कुक दिलीप के साथ दुनियाभर के अलग-अलग शहरों और देशों की सैर करती नजर आएंगी और वहां की संस्कृति, खाने-पीने और अनोखी जगहों से दर्शकों को रूबरू कराएंगी।

 

  • admin

    Related Posts

    ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

    आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया…

    कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां, बिश्नोई गैंग बोला—हम जिम्मेदार, दी खुली धमकी

    कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य