प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर भविष्य के अवसर

प्रबंधन चाहे घर का हो या किसी व्यवसाय या कंपनी का स्वयं में एक बड़ा काम है। लेकिन इस जिम्मेदारी को निभाने वाले कम ही लोग होते हैं। प्रबंधन का काम जितना चुनौतीपूर्ण है। उतना ही सम्मानजनक भी है। नेतृत्व क्षमता और अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने की हसरत रखने वाले युवा मानव संसाधन प्रबंधन को कॅरियर के तौर पर अपना सकते हैं।

मानव संसाधन प्रबंधक के अंतर्गत कार्यों को बेहतर तरीके से करने के गुर सिखाए जाते हैं। जिनमें कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बनाए रखना, उनमें टीम वर्क की भावना पैदा करना, काम करने का आदर्श माहौल तैयार करना, कंपनी को लाभ की स्थित मिें बनाए रखना और कंपनी के बेहतर भविष्य के लिए नए−नए अनुसंधान करना शामिल है।

मानव संसाधन प्रबंधन में कॅरियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी की तर्कशक्ति परीक्षण अच्छा होना चाहिए साथ ही गणित और सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। मानव संसाधन प्रबंधन डिप्लोमा के लिए प्रवेश की प्रक्रिया काफी जटिल है। इसके लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा कैट और मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा मैट के जरिए अभ्यर्थी का चयन होता है। पहले लिखित परीक्षा होती है और इसमें उत्तीर्ण लोगों का तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान और निर्णय शक्ति पर केंद्रित साक्षात्कार होता है। इन सभी में सफल अभ्यर्थी को संस्थान में प्रवेश दिया जाता है।

पाठ्यक्रम में डिप्लोमा अवधि में छात्रों की व्यवहारिकता पर ज्यादा जोर दिया जाता है। इसके लिए छात्रों को सेमिनार, गेस्ट लेक्चर प्रोग्राम, कार्यशाला में ज्यादा से ज्यादा भागीदार बनाया जाता है। सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले अभ्यर्थी के लिए सम्मानित एवं उच्च आय वाले रोजगार के दरवाजे खुद व खुद खुल जाते हैं। निजी शिक्षण संस्थानों, कंपनियों, अस्पतालों, सेवा आधारित संस्थाओं में मानव संसाधन प्रबंधन डिप्लोमाधारी के लिए अपार संभावनाएं हैं। रोजगार मिलने बाद अनुभव बढ़ने के साथ−साथ अभ्यर्थी की आय भी बढ़ती जाती है।

इन संस्थानों से आप मानव संसाधन में डिप्लोमा कर सकते हैं−

-इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्रडीज, गाजियाबाद।

-बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लिबरल आट्र्स एण्ड मैनेजमेंट साइंसेज, कोलकाता।

-एएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कटक।

-असम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, जम्मू।

-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हयूमन रिसोर्स डेवलमेंट, चेन्नई।

-दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली।

 

admin

Related Posts

नौकरी बदलनी है या सैलरी बढ़ानी है? ये हैं भारत की टॉप 10 कंपनियां 2026 की LinkedIn लिस्ट में

अगर आप जॉब स्विच करने, सैलरी इंक्रीज करने या लंबे समय तक करियर को सुरक्षित बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हो सकता है कि लिंक्डइन ने आपका आधा…

विदेश में नौकरी का सपना? ये 7 देश दे रहे हैं सबसे ज्यादा मौके और सैलरी

क्या आप भी विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो हेनले अपॉर्चुनिटी इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट आपके काम की हो सकती है. इस रिपोर्ट में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई