मार्च खत्म होने से पहले ही मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया,खजुराहो सबसे गर्म

भोपाल/ खजुराहो

मध्य प्रदेश में मार्च महीने में ही गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। छतरपुर के खजुराहो में सीजन में पहली बार गुरुवार को पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर और जबलपुर में 40 डिग्री के आसपास रहा। दमोह, गुना, शिवपुरी, सतना और सागर ऐसे शहर रहे, जहां 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के आखिरी और अप्रैल में लूं चलने के आसार हैं।

3 दिन में तेजी से बढ़ा प्रदेश का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं की वजह से पिछले 3 दिन से तापमान में खासी बढ़ोतरी हुई है। निवाड़ी का पृथ्वीपुर और छतरपुर का खजुराहो सबसे गर्म है। शुक्रवार से कुछ शहरों में पारे में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है, पर अप्रैल की शुरुआत में लू चल सकती है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, गर्म हवा चलने की वजह से गर्मी का असर बढ़ा है। ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल संभाग में दिन का तापमान बढ़ा रहा। अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। हालांकि, यह प्रदेश से दूर है, लेकिन इससे हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट रहेगी।

इसलिए तेज गर्मी से थोड़ी राहत सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, गर्म हवा चलने की वजह से गर्मी का असर बढ़ा है। ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल संभाग में दिन का तापमान बढ़ा रहा। अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। हालांकि, यह प्रदेश से दूर है, लेकिन इससे हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट रहेगी।

प्रदेश में खजुराहो रहा सबसे ज्यादा गर्म
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कई शहरों में गर्मी का असर देखा गया। खजुराहो (छतरपुर) में 41.4 डिग्री, दमोह में 40.5 डिग्री, गुना, सतना-शिवपुरी में 40.2 डिग्री और सागर में पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह मंडला-टीकमगढ़ में 39.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.6 डिग्री, रीवा में 39.4 डिग्री, शाजापुर में 39.3 डिग्री, सिवनी में 38.8 डिग्री, उमरिया में 38.7 डिग्री, मलाजखंड में 38.5 डिग्री, सीधी, धार-खरगोन में 38.4 डिग्री, बैतूल-रतलाम में 38.2 डिग्री, खंडवा में 38.1 डिग्री, नरसिंहपुर-नौगांव में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 38.7 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, ग्वालियर में 39.5 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री और जबलपुर में पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिले में हीट वेव की चेतावनी जारी

भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर में तापमान 38 डिग्री के आसपास रह सकता है जबकि मालवा इंदौर उज्जैन संभाग के जिले में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिसके साथ इसे सामान्य से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया है ।मौसम विभाग द्वारा इस साल 2025 में अतिरिक्त भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम प्रणाली की बात करें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभअफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात निर्मित हुआ है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और चक्रवात के समाप्त होने के साथ ही तापमान में कमी दर्ज की गई है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि उमस रहने से लोग परेशान रहेंगे। अप्रैल में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

सोमवार देर रात से आसमान में घिरेंगे बादल

कमजोर मौसम प्रणाली के कारण सोमवार देर रात से आसमान में बादल घिरेंगे। मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी। तापमान 35 डिग्री से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं।

मध्य प्रदेश के छतरपुर के खजुराहो में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि दमोह गुना शिवपुरी सतना और सागर में तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया हैं। शिवपुरी में हीट वेव का प्रभाव देखने को मिल रहा है। भोपाल में 38.7 डिग्री, इंदौर में 37.5 डिग्री और ग्वालियर में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पचमढ़ी में रात का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

प्रदेश में सामान्य से ज्यादा पारा
पिछले 3 दिन से प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा है। दिन में तीखी धूप खिल रही है। इस कारण लोग बचने के तरीके ढूंढते हैं। दूसरी ओर, कई शहरों में पारा सामान्य से 1 डिग्री से 4.5 डिग्री तक अधिक है। पहले मार्च के आखिरी में प्रदेश में लू का असर रहने की संभावना थी, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से अब अप्रैल में ही लू का असर रह सकता है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रहने की संभावना ज्यादा है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

28 मार्च: दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

29 मार्च: इस दिन भी पारे में गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा

admin

Related Posts

महिला आयोग अब बनेगा मार्गदर्शक: रेखा यादव ने संभाली कमान, सशक्तिकरण पर जोर”

भोपाल  मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण के संकल्प को नई ऊर्जा देते हुए  रेखा यादव ने सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।…

पीएम स्कूल में गड़बड़ियों का खेल? खुद पर जांच, खुद ही नोटिस देने पर उठे सवाल

बड़वानी जिले के एक पीएम  स्कूल में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला ऐसा है कि जहां जांच भी “खुद” हो रही है और नोटिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई