भारत से टेस्ट सीरीज में भिड़ंत से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली स्टोन चोट के कारण नहीं खेलेंगे, लगा झटका

लंदन
IPL 2025 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी। हालांकि भारत से टेस्ट सीरीज में भिड़ंत से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, 31 वर्षीय इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली स्टोन घुटने की चोट के कारण जुलाई तक क्रिकेट मैदान से बाहर रहेंगे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा, स्टोन को पिछले महीने नॉटिंघमशायर के प्री-सीजन अबू धाबी दौरे के दौरान तकलीफ बढ़ गई थी। इस हफ्ते किए गए स्कैन से पता चला कि सर्जरी की जरूरत है। अब वह पुनर्वास की अवधि शुरू करेंगे। ईसीबी और नॉटिंघमशायर दोनों की चिकित्सा टीमें मिलकर उनकी निगरानी करेंगी। परिणामस्वरूप, स्टोन इंग्लिश समर सीजन की शुरुआत से चूक जाएंगे, लेकिन उनका लक्ष्य अगस्त 2025 तक पूरी तरह से फिट होना है।
स्टोन, मार्क वुड के साथ घरेलू टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वुड को चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान घुटने में लगी चोट की सर्जरी करानी पड़ी है। इसका मतलब यह है कि ऑस्ट्रेलिया के एशेज दौरे से पहले दोनों में से कोई भी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेगा।

टीम इंडिया के खिलाफ खेला है एक टेस्ट
ओली स्टोन ने 2021 में भारत के खिलाफ चेन्नई में एक टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने कुल 4 विकेट चटकाए थे। भारत ने उस मैच की पहली बार में 329 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को 134 रन पर ढेर कर दिया था। वहीं दूसरी पारी भारत ने 286 रन बनाकर जीत के लिए 481 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन इंग्लैंड की टीम दूसरी इनिंग में 164 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 317 रन से जीत लिया था।

admin

Related Posts

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से 5 मई को होना है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली…

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

ग्वालियर  बीसीसीआई ने इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज की कप्तानी के लिए ग्वालियर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई