हैंडशेक विवाद को खत्म करते हुए भारत-पाक खिलाड़ी मैच से पहले दिखाए एकजुटता

जोहर

मलेशिया के जोहर बाहरु में आयोजित सुल्तान जोहर कप में भारतीय जूनियर हॉकी टीम और पाकिस्तान के बीच मंगलवार को एक मुकाबला खेला गया. लेकिन इस मैच की शुरुआत से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है. ये चर्चा इसलिए लाजमी है क्योंकि पहलगाम हमले के बाद बढ़े तनाव के बाद दोनों देशों ने खेल के मैदान पर भी एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखी थी. एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. ये परंपरा महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच में भी जारी रही थी.

लेकिन इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने हाई-फाइव के साथ मुकाबले का शुभारंभ किया. बता दें कि इस मैच से पहले पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले ही अपने खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए थे. उन्हें कहा गया कि यदि भारतीय खिलाड़ी हाथ न मिलाएं तो उन्हें इसे नजरअंदाज करना चाहिए और किसी भी भावनात्मक टकराव में नहीं पड़ना चाहिए. अधिकारी ने यह भी बताया कि खिलाड़ियों को मैच के दौरान किसी भी तरह की भावनात्मक प्रतिक्रिया से बचने के लिए सिखाया गया है, ताकि खेल की प्रतिस्पर्धा पर ध्यान केंद्रित किया जा सके. यहां देखें हैंडशेक का नजारा

इससे पहले अगस्त में पुरुष एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने भारत में अपनी टीम नहीं भेजी थी, जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच खेल संबंधी तनाव बढ़ा हुआ था. अब हॉकी के मैदान पर यह नया मोड़ आया है.

जानें हैंडशेक विवाद की पूरी हिस्ट्री

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है. इसके हमले के बाद एशिया कप में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना था. इस मुकाबले के बायकॉट को लेकर खूब चर्चा थी. लेकिन दोनों टीमें मैदान पर उतरीं. लेकिन भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. ये सिलसिला पूरे एशिया कप में जारी रहा. दोनों टीमों में 3 बार भिड़ंत हुई. लेकिन भारतीय प्लेयर्स ने हाथ नहीं मिलाया.

यही नहीं. एशिया कप जीतने के बाद भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तान के मोहसिन नकवी जो एसीसी के चेयरमैन थे, उनसे ट्रॉफी तक नहीं ली. इसे लेकर खूब विवाद हुआ. 5 अक्तूबर को जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ी तो भी दोनों तरफ तनाव देखने को मिला और हाथ नहीं मिलाया. एक जूनियर फुटबॉल मुकाबले में भी दोनों देशों के खिलाड़ियों में ये तनातनी देखने को मिली. लेकिन अब हॉकी के मैदान पर ये सिलसिला टूट गया. 

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी