कनेक्शन काटने पर कर्मचारियों और ग्रामीणों में चले लाठी-डंडे, ग्वालियर में बकाया बिल पर बवाल

ग्वालियर.

लाल टिपारा गांव में बिजली बिल की बकाया राशि वसूली को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग और मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मुरार थाना पुलिस ने एक-दूसरे की शिकायत पर दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वसूली के लिए पहुंचे थे

मुरार थाना पुलिस के अनुसार बिजली कंपनी के कर्मचारी धीरज यादव और अन्य स्टाफ लाल टिपारा गांव में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बकायादारों से कर्मचारियों की कहासुनी हो गई। विवाद के बाद कर्मचारी धीरज यादव मौके से चले गए।

कहासुनी की सूचना मिलने पर धीरज यादव का बेटा सुमित यादव, भतीजा नीतेश यादव और साथी आशिक खान मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने स्थानीय रहवासी रवि शर्मा, अंकुश शर्मा और दिनेश पाल पर हमला कर दिया। इस दौरान कट्टे से फायरिंग की गई और मारपीट में तीनों लोग घायल हो गए।

रवि शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने सुमित यादव, नीतेश यादव और आशिक खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं सुमित यादव की रिपोर्ट पर भी पुलिस ने अलग से प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि हमला करने वाले युवकों का संबंध बदमाश कपिल यादव से भी है।

कर्मचारियों पर भी जानलेवा हमले की शिकायत

सहायक प्रबंधक आनंद चौरसिया ने थाने में आवेदन दिया कि स्टाफ धीरज यादव और रमाकांत मुदगल के साथ लाल टिपारा गांव में बकाया राशि वसूली के लिए गए थे। वसूली के दौरान राजकुमार शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, फकीर चंद और लखन तोमर के बिजली कनेक्शन बकाया राशि के चलते काटे गए। इससे नाराज होकर इन लोगों ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। सहायक प्रबंधक आनंद चौरसिया ने आरोपितों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और शासकीय कर्मचारियों से मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है।

गोली चलाई फिर सिर पर बट से मारा

विवाद की स्थिति बनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिन युवकों से मुंहवाद हुआ उनके साथ जमकर मारपीट की गई। सुमित यादव और उसके साथियों ने पहले कट्टे से फायर किया और फिर उसी कट्टे के बट से युवक के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे युवक घायल हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बहुप्रसारित हुआ है, जिसमें हमलावर कट्टे से वार करते और स्थानीय लोग बीच बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण

भोपाल म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने गुरुवार को भोपाल स्थित निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद ग्वालियर  भारत…

9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 9 लाख 9 हजार किसानों से 53 लाख 40 हजार मीट्रिक टन गेहूँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल