बड़ौदा आरसेटी में दी जाएगी इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और महिला सिलाई प्रशिक्षण आवेदन 17 मार्च तक आमंत्रित

धमतरी

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी द्वारा इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और मरम्मत तथा महिला सिलाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवासीय सुविधायुक्त इन प्रशिक्षणों के लिए 18 से 45 वर्ष तक आयु के ग्रामीण बेरोजगार आगामी 17 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। महिला सिलाई प्रशिक्षण के लिए ग्रामीण बेरोजगार महिलाएं आवेदन कर सकतीं हैं। प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी सुश्री अनिता टुडू ने बताया कि इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग प्रशिक्षण के दौरान बिजली के उपकरणों, बिजली की बुनियादी बातों, उनकी मरम्मत में सुरक्षा, सावधानियां, प्रतिरोध कंडक्टर इन्सुलेटर और सेमी कंडक्टर सहित सभी प्रकार के मोटर रिवाइंडिंग एवं मोटर मरम्मत के साथ ही उद्यमिता एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।

इसी तरह महिला सिलाई प्रशिक्षण के बाद बैंक से ऋण के लिए परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी और चार पासपोर्ट फोटो के साथ कंपोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था में आवेदन जमा किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 73899-43193 और 88394-68509 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    राशन दुकानों पर गिरी गाज, लंबित मामलों के बाद 24 दुकानों का निरस्तीकरण

    दुर्ग. जिले की 24 राशन दुकानों का संचालन लंबे समय से अटैचमेंट में चल रहा था। कोर्ट में प्रकरण लंबित होने के कारण इन दुकानों के संचालन के लिए नई…

    सुकमा के गांव की गुहार, इलाज के लिए मांगा हेलीकॉप्टर; सड़क सुविधा पर उठे सवाल

    सुकमा  केंद्र सरकार ने दावा किया था कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा और छत्तीसगढ़ के दूरदराज के इलाकों में विकास ही विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 4 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला