भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम के चलते बीसीसीआई IPL के बाकी मैच अगले हफ्ते खेले जा सकते हैं

नई दिल्ली
पिछले कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही थी। बीते कुछ दिन से पाकिस्तान के द्वारा भारत के कई शहरों और इलाकों में ड्रोन हमले किए गए। हालांकि, ज्यादातर हमलों को भारतीय सेना ने विफल कर दिया। 8 मई को आईपीएल 2025 मैच को रोक दिया गया था और 9 मई को आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए रोक दिया था। हालांकि, अब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर (युद्धविराम) का ऐलान हो गया है। ऐसे में अब संभावना है कि IPL 2025 के बाकी मैच अगले सप्ताह से खेले जा सकते हैं।

दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने पर्टयकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसमें एक नागरिक नेपाल का भी शामिल था। इसके करीब 14 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के कई हिस्सों में एयर टू सरफेस मिसाइल से हमला किया, जिसमें दर्जनों आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। भारत ने 9 हिस्सों पर बमबारी की थी। इस मिशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ था और उसे भारत के नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

भारत ने जब 6-7 मई की रात को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था तो इसके बाद से पाकिस्तान ने कई हमले भारतीय नागरिकों पर किए। 7 मई की रात से ये सिलसिला शुरू हुआ, जो थमा नहीं। 8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 58वां लीग मैच खेला जा रहा था। इस मैच को बीच में ब्लैकआउट के कारण रोक दिया गया था। अगले दिन बीसीसीआई ने लीग को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि, अब फिर से आईपीएल शुरू हो सकता है। टूर्नामेंट के 12 लीग मैच और फाइनल समेत प्लेऑफ्स के 4 मैच बाकी हैं।

बीसीसीआई टीम इंडिया के इंग्लैंड के दौरे और इंटरनेशनल कैलेंडर को देखते हुए टूर्नामेंट को जल्द खत्म करने पर विचार करेगी। ऐसे में ये भी संभावना है कि जब आईपीएल 2025 फिर से शुरू हो तो कुछ ही शहरों तक इसे सीमित रखा जाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 3 या 4 शहरों तक इसे सीमित रखा जा सकता है, ताकि ट्रेवल कम हो और कुछ डबल हेडर रखकर इस टूर्नामेंट को मई के आखिर तक कैसे भी खत्म किया जाए।

admin

Related Posts

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से 5 मई को होना है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली…

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

ग्वालियर  बीसीसीआई ने इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज की कप्तानी के लिए ग्वालियर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई